भारत में लॉच होगी BSNL की 4जी सर्विस, मोबाइल यूजर्स को मिलेगी सस्ते प्लान की सुविधा!

HIGHLIGHTS:

  • BSNL देगी 4जी सर्विस
  • 15 अगस्त को हो सकती है लॉच
  • BSNL और TCS साथ मिलकर लॉच करेंगे 4जी सर्विस

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को जल्द ही 4जी सुविधा दे सकती है। इसके लिए नई रिपोर्ट जारी की गई है। BSNL ग्राहकों को कम कीमत में ज्यादा बेनेफिट्स देगी। रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ महीनों में लगातार महंगे होते कॉल और डेटा प्लान्स के बीच, बीएसएनएल के 11 लाख नए कस्टमर्स जुड़े। अब BSNL, TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के साथ पार्टनरशिप कर भारत में अपनी चौथी पीढ़ी की सर्विसेस को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

15 अगस्त को हो सकती है बीएसएनल के 4जी सर्विस की घोषणा
रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसएनएल 4जी कनेक्टिविटी की घोषणा स्वतंत्रता दिवस 2022 के आसपास कर सकती है। फिलहाल बीएसएनएल 3जी कनेक्टिविटी और ब्रॉडबैंड सेवाएं दे रहा है। जो कि लागत प्रभावी हैं। दरअसल एयरटेल, वीआई और जियो जैसे निजी दूरसंचार कंपनियां कई सालों से 4जी सेवाएं प्रदान कर रही है। जिसमें 5जी की साल 2023 में आने की संभावना है। अब बीएसएनएल पूरे भारत में 1 लाख दूरसंचार टावर लगाना चाह रही है। बीएसएनएल का कहना है कि- “बीएसएनएल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ मिलकर 4जी सेवाओं की शुरूआत करेगी। ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय टेक्नोलॉजी का उपयोग 4जी सेवाओं के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, बीएसएनएल देश भर में अपने 1 लाख दूरसंचार टावर बनाने बनाने के साथ ही दिल्ली और मुंबई में भी अपनी 4जी सेवाएं देगी। साथ ही स्मार्ट टावर्स की जगह बीएसएनएल मोनोपोल्स का प्रयोग होगा, जो सस्ते होने के साथ ज्यादा प्रभावी भी होते हैं।

बीएसएनएल के बढ़े हैं ग्राहक

बीएसएनएल ने अकेले दिसंबर में ही 11 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में लगाजार इजाफा होने की एक वजह यह भी थी कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बीएसएनएल के प्लान ज्यादा सस्ते हैं। और हाल में Reliance Jio, Airtel और Vi ने अपने प्रीपेड प्लान महंगे किए हैं। जिसकी वजह से यह अंतर और भी बढ़ गया।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.