मुंबई में चलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC बस, यात्रियों को मिलेगा साफ-सुथरा और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव!

Highlights:

  • मुंबई में चलेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC बसें।
  • BEST कमिटी ने 12 सालों का कॉन्ट्रैक्ट पास किया है।
  • ईको फ्रेंडली होंगी बेस्ट की इलेक्ट्रिक बसें।

मुंबई के लोगों को अब जल्द ही इलेक्ट्रिक AC बसों की सुविधाएं मिलेंगी। राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि- सरकार का टारगेट शहर में 10,000 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का है। उन्होंने कहा कि वह सबसे ज्यादा डबल डेकर बसें लाना चाहते हैं। उन्होंने बेस्ट में 900 नई बसों को जोड़ा है। अब इंधन से चलने वाली बसों की जगह ये इलेक्ट्रिक बसें लेंगी।

BEST कमिटी ने पास किया 12 सालों का कॉन्ट्रैक्ट

बेस्ट कमिटी ने 25 जनवरी को 900 AC इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों के लिए12 साल का कॉन्ट्रेक्ट पास किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत करीब 3600 करोड़ रुपए होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 992 करोड़ रुपए सेंसन किए हैं। इस फंड को महाराष्ट्र clean air project के तहत जारी किए गया है। बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने कहा कि- पहले चरण में 225 डबल डेकर बसों को लाया जाएगा जो इसी साल आ सकती हैं जबकी दूसरे चरण में 225 बसें अगले साल मार्च में आएंगी। और बाद की 450 बसें 2023 में जून तक शामिल की जाएंगी।

इको फ्रैंडली होंगी इलेक्ट्रिक बसें

 मुंबई में लॉच की जा रही एसी बसें पर्यावरण के लिहाज से काफी फायदेमंद होगी। यह पर्यावरण को तो कम नुकसान पहुंचाएगी, साथ ही आम लोगों को साफ-सुथरी और आरामदायक यात्रा का भी अनुभव कराएगी। बेस्ट कमिटी की तरफ से कहा गया है कि- मुंबई में फिलहाल 48 डबल डेकर बसें चलाई जा रही है। 900 एसी इलेक्ट्रोनिक डबल डेकर बसें जो पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगी ये बसें आने वाले 10 सालों तक सेवा में रहेंगी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.