दिल्ली में प्रदूषण को रोकेगी इलेक्ट्रिक बसें, GPS, CCTV कैमरे की सुविधा के साथ लॉच हुई 100 बसें!

Highlights:

  • दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप तैयार।
  • सर्वसुविधा युक्त 100 इलेक्ट्रिक बसें तैयार।
  • 27 किमी लंबे रूट की दूरी तय करेगी इलेक्ट्रिक बस।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 17 जनवरी को इंद्रप्रस्थ डिपो से दिल्ली की पहली All-Electric DTC Bus को लॉच किया गया। दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को लाया गया है। सरकार अब DTC (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) बसों को CNG से इलेक्ट्रिक बस में बदल रही है।

दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि दिल्ली परिवहन विभाग को हाल में 100 इलेक्ट्रिक बसों का पहला बैच मिला है। और आने वाले समय में दिल्ली को ऐसी ही 300 और बसें मिलेगी। इसके बाद DTC के पास इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 400 होंगी। इन बसों के संचालन से दिल्ली में प्रदूषण के भी कम होंगे।

क्या खास है इन इलेक्ट्रिक DTC बसों में?

  • DTC बोर्ड से 1,015 इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर AC बसों को चलाने को मंजूरी मिली है।
  • दिल्ली शहर में 3,500 बैटरी पर चलने वाली DTC बसें चलेंगी। फिलहाल DTC बसें CNG पर चलती हैं। ये डीजल बसों की तरह प्रदूषण नहीं करती हैं लेकिन इन्हें शून्य उत्सर्जन में फायदा नहीं मिलता।
  • DTC ने 300 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदा है।
  • यह 27 किलोमीटर लंबे रूट में चलेंगी जिसमें प्रगति मैदान से आईटीओ, सफदरजंग, आश्रम होते हुए आईपी डिपो तक चलेंगी।
  • इन इलेक्ट्रिक DTC बसों की लंबाई 12 मीटर है। जो किलो-फ्लोर व्हीकल है।
  • दिव्यांगों को इसमें रैंप मिलता है जिससे उन्हें परेशानी नहीं होगी।
  • इन इलेक्ट्रिक बसों में GPS, लाइव ट्रैकिंग, CCTV कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं हैं।
  • महिलाओं को इसमें गुलाबी रंग की रिजर्व सीट की सुविधा मिलेगी।
  • दिल्ली सरकार Phase Wise Manor में चार्जिंग स्टेशन के साथ बस डिपॉट्स भी लगाएगी।

पिछले कई सालों से दिल्ली बढ़ते प्रदूषण की मार को झेल रही है। सड़कों पर चलने वाले वाहन बड़ी संख्या में इसके प्रमुख कारण हैं। इसीलिए दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के जरिए राजधानी में प्रदूषण के बोझ को कम करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों से इस दिशा में काफी मदद होगी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.