UNESCO की वेबसाइट पर अब हिंदी में मिलेगी भारतीय धरोहरों की जानकारी!

Highlights:

  • यूनेस्को की वेबसाइट पर भारतीय धरोहरों की जानकारी अब हिंदी में।
  • World Hindi Day के मौके पर यूनेस्को ने की घोषणा।
  • वैश्विक मंच पर हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण कदम।

UNESCO की वेबसाइट पर अब भारतीय धरोहरों की जानकारी हिंदी में भी उपलब्ध होगी। 10 जनवरी यानी कि विश्व हिंदी दिवस के मौके पर यूनेस्को ने भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करने के लिए सहमति व्यक्त की है। यह जानकारी 10 दिसंबर को पेरिस में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल के द्वारा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन(यूनेस्को) के साथ साझा की गई।

यूनेस्को ने क्या कहा?

जारी बयान में यह कहा गया कि- ‘भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल को यह बताता हुए बहुत खुशी हो रही है कि विश्व हिंदी दिवस के मौके पर वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के निदेशक ने हमें यह जानकारी दी है कि नेस्को का वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर अब भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को WHC पर पब्लिश करने के लिए सहमत हुआ है। उनके इस ऐतिहासिक फैसले का हम स्वागत करते हैं।

हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण कदम

यूनेस्को के इस कदम से निश्चित ही हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में एक नया माध्यम मिलेगा। यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल भारतीय सूची में स्थलों का हिंदी विवरण भारतीय संस्कृति को और ज्यादा समृद्ध बनाएगा। हिंदी दिवस के मौके अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने भी कहा था- कि ‘हिंदी हमारे ज्ञान और संस्कृति के प्रसार में काफी अहम भूमिका निभा रही है।’ पीएम ने कहा कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हिंदी के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ युवाओं के बीच भी इसकी लोकप्रियता हिंदी के एक उज्ज्वल भविष्य को प्रस्तुत करती है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने कहा कि- हम सभी मिलकर हिंदी को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए अपने लक्ष्य की तरफ लगातार बढ़ रहे हैं।

आंकड़े कहते हैं कि विदेशी यूनिवर्सिटीज में भारत की भाषा, संस्कृति और शिक्षा के लिए के लिए 50 पद स्थापित किए हैं। इनमें 13 पद हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए हैं। वर्तमान में भाषा के तौर पर हिंदी को 100 देशों के 670 शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई जा रही है।


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.