उपलब्धि: पीएम मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान!

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिला है। भूटान ने अपना सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘आर्डर आफ द द्रुक ग्यालपो’ पीएम मोदी को देने की घोषणा की है। 17 दिसंबर को भूटान के पीएम लोताय त्शेरिंग ने इंटरनेट मीडिया के जरिये यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने भूटान के इस सर्वोच्च सम्मान के लिए भूटान को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत अपने इस सबसे करीबी मित्र देश और पड़ोसी के साथा अपने रिश्ते को काफी खास मानता है।
पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि- भूटान की विकास यात्रा में भारत हर संभव प्रयास करेगा। भारत भूटान के मदद के लिए हमेशा आगे रहेगा। पीएम मोदी ने भूटान की जनता को उनके देश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं भी दी हैं।


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है पीएम मोदी की पहचान!
भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी एक अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं। उनके नेतृत्व ने भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दी है। हाल ही में डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूजीओवी (YouGoV) ने अपनी एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है। जिसके आधार पर उन्हें दुनिया की 20 सर्वाधिक प्रशंसनीय शख्सियतों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में पीएम मोदी आठवें स्थान पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा भी पीएम मोदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं।

अमेरिका- पीएम मोदी को अमेरिका की सेना की तरफ से दिया जाने वाला Legion of the Merit सम्मान मिल चुका है। अमेरिका की तरफ से यह पुरस्कार बहुत ही असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है।

रूस- 2019 में पीएम मोदी को रूस ने ‘Order of st Andrew’ अवार्ड दिया था।

सऊदी अरब- आर्डर आफ अब्दुलअजीज अल साऊद भी पीएम मोदी को मिल चुका है। यह सम्मान किसी भी गैर मुस्लिम विदेशी को दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड है।

अफगानिस्तान- अफगानिस्तान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान स्टेट आर्डर आफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान भी पीएम मोदी को दिया गया है।

मालदीव- साल 2019 में ‘निशान इज्जुद्दीन’ सम्मान से सम्मान।

फलिस्तीन- 2018 में The Grand Collar of the State of Palestine Award।

बहरीन- साल 2019 में पीएम मोदी को द किंग हमाद आर्डर आफ द रेनसां अवार्ड से सम्मानित किया था।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)- वर्ष 2019 में पीएम मोदी को आर्डर आफ जायद सम्मान मिला था।

दक्षिण कोरिया- पीएम मोदी सियोल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।

Champions of the Earth Award- 


साल 2018 में पीएम मोदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सबसे सम्मानित अवार्ड चैंपियंस ऑफ द अर्थ भी मिल चुका है। यह सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए मिला था।
साल 2019 में फिलिप कोटलर प्रेजिडेंशियल अवार्ड।

Global Goalkeeper Award-


साल 2019 में पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से यह अवार्ड मिला था।
साल 2021 मे उन्हें सेरावीक ग्लोबल इनर्जी एंड इंवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.