FORBES WOMEN POWER LIST 2021: गांव की कच्ची सड़कों से भारत की सबसे ताकतवर महिलाओं के लिस्ट में शामिल एक आशा कार्यकर्ता की कहानी!

सफलता की प्रेरणादायी सच्ची कहानियों के लिए किसी स्क्रिप्ट की जरूरत नहीं होती, ऐसी Stories में नायक खुद एक कहानी होता है। और ऐसी ही एक शानदार कहानी की नायिका है ‘मातिल्दा कुल्लू’। न तो उनके पास MBA को कोई डिग्री है और न ही कोई BUSINESS EMPIRE फिर भी वह भारत की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में SBI की पूर्व चीफ अरुंधति भट्टाचार्य समेत कई Women Celebrities शामिल हैं। इस लिस्ट में शामिल सभी महिलाओं की कहानी काफी इंस्पायरिंग है पर मातिल्दा की कहानी थोड़ी सी अलग है जो यह इस बात को एकदम सही साबित करती है कि- ‘जहां चाह है वहां राह है’।

कौन हैं मातिल्दा कुल्लू?
मातिल्दा कुल्लू Odisha के सुंदरगढ़ जिले की बारागांव तहसील की रहने वाली हैं। मातिल्दा एक आशा कार्यकर्ता हैं और उनकी मासिक आय 4500 रुपए है। 15 साल पहले मातिल्दा की नियुक्त बतौर आशा कार्यकर्ता हुई थी। तब से मातिल्दा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लगातार जागरूक कर रही हैं।
बारागांव तहसील का यह क्षेत्र जहां मातिल्दा की नियुक्ति है काफी पिछड़ा इलाका है। लोग बीमार होने पर अस्पताल जाना छोड़ झाड़-फूक करते थे। मातिल्दा ने लोगों को समझाना शुरू किया। धीरे-धीरे लोगों को जब उनके काम का असर दिखा तब लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई और लोग अस्पताल पर भरोसा करने लगे। आज लोग बीमार होने पर मातिल्दा से सलाह लेते हैं। मातिल्दा इलाके की महिलाओं, नवजात, किशोर लड़कियों के प्राथमिक इलाज के लिए परामर्श देती रहती है साथ ही जरूरी और उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधन भी मुहैया करवाती हैं। इसके अलावा मातिल्दा टीकाकरण, बच्चे के जन्म की तैयारी, गर्भवती महिलाओं के पोषक आहार और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाती है।

कोरोना महामारी के दौरान गांव के प्रति रहीं समर्पित
फोर्ब्स इंडिया ने मातिल्दा के लिए लिखा है- कि 4500 रुपए प्रतिमाह कमाने वाली मातिल्दा कुल्लू ने अपना जीवन बारागांव तहसील के 964 लोगों के देखभाल के लिए समर्पित कर दिया। मातिल्दा इन लोगों के लिए कोरोना वारियर हैं। मातिल्दा का कहना है कि उन्हें अपने काम पर गर्व है उनके लिए यह काफी बड़ी बात है कि वह लोगों की जान बचा पाती हैं।

क्या है Forbes Women Power List 2021?
Forbes India ने भारत की महिला शक्ति 2021 की सूची जारी की है। इसमें उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने दम और हुनर से एक मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में फोर्ब्स इंडिया की Self Made Women Power list में अमेजन प्राइम वीडियो की हेड ऑफ ऑरिजनल अपर्णा पुरोहित, स्टेट बैंक की पूर्व चीफ अरुंधति भट्टाचार्य, पैरा एथलीट अवनि लेखरा और भाविना पटेल का नाम शामिल है। किसान आंदोलन के समय चर्चा में आईं पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि का नाम भी इस लिस्ट में हैं। इनके अलावा महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, फिल्म अभिनेत्री रसिका दुग्गल और सान्या मल्होत्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.