मंधाना का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, 72 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा


“मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी भी अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ किया है। मैं खुश हूं कि मैं टीम के लिए इस तरह की नींव रख सकी।” ऐसा कहना है 25 साल की स्मृति मंधाना का। जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में record बनाकर अपना नाम जोड़ा है। मंधाना ने Pink ball test में शतक बनाया है। और ऐसा करने वाली वह दूसरी भारतीय और पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Pink ball test में मंधाना ने 127 रन की पारी खेली। मंधाना ने इस स्कोर के साथ 72 साल पुराना Record को तोड़ा। उनसे पहले साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ Pink ball test में कोहली ने शतक लगाया था।

टेस्ट करियर का पहला शतक

स्मृति मंधाना ने 170 गेंदों में 18 चौके और 1 छक्का लगाकर 170 रन बनाएं। मंधाना के टेस्ट करियर का यह पहला शतक है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में किसी भारतीय महिला क्रिकेटर का भी यह पहला शतक है। मंधाना ने 216 गेंदों पर 127 रन की पारी खेली।

मंधाना का क्रिकेट करियर

बांए हाथ के प्लेयर स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का सलामी बल्लेबाज कहते हैं।
2013 – अंतरर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत हुई।
2913 – बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेला था।
2014 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला।
2017 – इंग्लैंड के खिलाफ खेला और 90 रन बनाए।
2021 – टेस्ट करियर का यह पहला शतक।

भाई को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया

स्मृति का जन्म मुंबई में हुआ है। बचपन से ही खेलों में अच्छी स्मृति भाई से inspire हुईं। तब उनके भाई महाराष्ट्र के लिए Under-19 के लिए खेलते थे। परिवार ने उनका सपोर्ट किया और आज स्मृति भारत की सलामी बल्लेबाज हैं। स्मृति मंधाना 11 साल की उम्र में Under-19 के लिए चुनी गईं। साल 2013 में घरेलू मैच में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से स्मृति चर्चा में आईं। तब स्मति ने गुजरात के खिलाफ 150 गेंदों में 224 रन बनाए थे। इस मैच के बाद one day match में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई थीं।

भारत की विस्फोटक बल्लेबाज की पहचान

स्मृति वनडे और टी-20 क्रिकेट में अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक 62 वनडे मैचों में करीब 42 की औसत से 2377 रन बनाए हैं। जिसमें से 4 शतक, 19 अर्द्धशतक शामिल हैं। स्मृति मंधाना का स्ट्राइक रेट 121 है।


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.