भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब देश का पहला “वाटर प्लस” शहर

इंदौर
स्वच्छता के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार फिर इस शहर ने बाजी मार
ली है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत भारत का
पहला “वाटर प्लस” शहर घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि अब इंदौर देश का पहला वाटर
प्लस शहर बन गया है। सीएम शिवराज सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि- इंदौर देश के बाकी
शहरों के लिए एक मिसाल बन गया है।

स्वच्छ
सर्वेक्षण का सर्वे हर साल देश भर में किया जाता है। यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत होता
है। इंदौर स्वच्छता में हमेशा से ही सबसे टॉप पर रहा है। वहीं इस बार स्वच्छ
सर्वेक्षण 2021 में सबसे कठिन माने जाने वाले वाटर प्लस सर्वे का खिताब भी इंदौर
ने  हासिल कर लिया है। इस के साथ ही इंदौर
इस सर्टिफिकेट को पाने वाला भारत का  पहला
शहर बन गया है।

इंदौर
को पहले भी स्वच्छता से जुड़े कई अवार्ड मिल चुके हैं। वही इस बार इंदौर ने भारत
के 84 शहरों को पीछे छोड़ कर
‘वाटर प्लस‘ खिताब को अपने नाम किया है। दो नदियों और 27 नालों में सीवर की गंदगी
रोककर इंदौर ने इस सर्टिफिकेट को पाया है। 

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.