- भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
- फाइनल में जापान को 5-1 से हराया
- भारत को मिला ओलंपिक कोटा
शानदार खेल प्रदर्शन से जीता गोल्ड
पहले हाफ में भारतीय टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए जापान को टिकने नहीं दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रमक खेल के जरिए जीत हासिल की। हालांकि, जापान के डिफेंडरों ने भारत को गोल करने से बार-बार रोका, लेकिन भारत ने पेनल्टी कॉर्नर का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया। मनप्रीत सिंह ने रिवर्स फ्लिक करके गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया और भारत को 1-0 की बढ़त मिली।
भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए अमित रोहिदास ने गोल दागकर भारत की बढ़त 3-0 की। आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने गोल किया और भारतीय टीम की बढ़त 4-0 पहुंच गई। आखिरी पलों में जापान सिर्फ एक गोल कर पाई। आखिरी मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल मारकर बढ़त 5-1 कर दिया। फाइनल सीटी के बाद भारत ने मैच 5-1 से जीत लिया था। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी का यह चौथा गोल्ड मेडल है, इस जीत के बाद अब भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक 2024 में अपना कमाल दिखाएगी।