New parliament of India: आम आदमी देख सकता है नई संसद भवन, ये है तरीका!


Parliament Of India:

नए संसद भवन का हर एक कोना भारतीय सभ्यता और संस्कृति के बारे में बताता है। ये भारतीय विचारों का प्रतीक है।नया संसद भवन लोकतंत्र की कहानी को आगे बढ़ाने का काम करेगा। इसकी भव्य इमारत हर किसी को आकर्षित कर रही है और हर कोई इसे देखना चाहता है। हाल ही में नई संसद से अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग नई संसद में क्या खास है, इस बात पर काफी चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा देश में बहुत से लोग चाहते हैं कि वो नई संसद को अंदर से देखें। बहुत से लोगों को लगता है कि प्रशासनिक अधिकारी या सिर्फ पार्लियामेंट मेंबर और जर्नलिस्ट ही संसद भवन देख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं। आम आदमी भी संसद भवन को अंदर से देख सकता है। अगर आपका भी नई संसद में जाने का मन है तो लेख के जरिए बता रहे हैं कि आखिर संसद में जाने के क्या नियम हैं और आप किस तरह से अंदर से संसद को देखा जा सकता है। पास बनवाने के लिए क्या करना होगा और क्या है संसद विजिटर पास बनवाने का पूरा प्रोसेस..


भारत का हर नागरिक देख सकता है संसद की कार्यवाही

भारत के नागरिक भी संसद और संसद की कार्यवाही को देख सकते हैं, इसके लिए सदन में दर्शक दीर्घा बनाई गई है। यहां से आम आदमी सदन की कार्यवाही को देख सकते हैं। इसके लिए विजिटर पास बनवाना होता है। पास के जरिए आम व्यक्ति को एंट्री मिल सकती है और एक टाइम स्लॉट के बीच में जाकर संसद की कार्यवाही को देखी जा सकती है।


संसद का विजिटर पास बनवाने का प्रोसेस

संसद की कार्यवाही देखने के लिए संसद विजिटर पास बनवाना होता है। सदन की कार्यवाही देखने का पास ग्रुप में भी बनाया जाता है। इस पास के जरिए स्कूल के बच्चों या किसी ग्रुप को अंदर से संसद दिखाया जाता है।

ये पास संसद सचिवालय की तरफ से बनवाया जाता है। यहीं से पास बनता है। इसके साथ ही किसी सांसद के जरिए भी ये पास बनवाया जा सकता है। उनके कहने पर पब्लिक गैलरी में जाने का पास मिलता है। पूरा संसद घूमने के लिए सासंद को बोल सकते हैं और वो सासंद सदन की कार्यवाही देखने में विजिटर की मदद कर देते हैं। सांसद की सिफारिश के आधार पर पास बन सकता है और पास में उनका नाम भी लिखा रहता है।


सामान्य प्रोसेस में लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट से एक फॉर्म डाउनलोड कर उसमें सभी जरूरी डिटेल भरकर और सासंद से साइन करवाकर पास बनवाया जा सकता है। इसके अलावा संसद म्यूजियम में बिना सिफारिश के सीधे एंट्री लिया जा सकता है। हालांकि, नई संसद में पब्लिक गैलरी के चालू होने को लेकर जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.