74 साल तक काम करने वाली 90 साल की महिला क्यों बनी लोगों की प्रेरणा, क्या हैं उनके वर्क सैटिस्फैक्शन का राज!

इन दिनों अमेरिका की मेल्या मेवेन सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके काम की काफी तारीफ हो रही है, लोग उनके घर तक उनसे मिलने जा रहे हैं उनके लिए गिफ्ट ले जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर अपलोड कर रहे हैं। दरअसल मेल्या 90 वर्ष की हैं और हाल ही में वे अपने काम से रिटायर हुई हैं। उनके वर्क डेडिकेशन को लेकर लोग काफी बात कर रहे हैं। जानते हैं क्या है उनकी कहानी…

 

मेल्या मेवेन और उनका जीवन

ये कहानी तब शुरू हुई जब एक इंटरनेशनल अखबार में मेल्या की कहानी छपी। जिसके मुताबिक अमेरिका में 90 साल की मेल्या ने लगभग 74 साल तक एक स्टोर में काम किया। उन्होंने अपने 74 साल के काम के दौरान सिर्फ बीमारियों में ही छुट्टी ली है। वे कभी भी काम पर जाना नहीं छोड़ती थीं। मेल्या मेवेन पिछले साल नवंबर में 90 साल की हुई हैं। वहीं उन्होंने पिछले महीने टेक्सास के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में सेल्स एसोसिएट के रूप में अपनी नौकरी से रिटायरमेंट ली। मेल्या ने अपने साक्षात्कार में कहा कि मुझे हर दिन काम पर जाना पसंद है। नौकरी के प्रति उनके समर्पण से सभी हैरान है।
 

मेल्या के लिए संतुष्टि से भरा था उनका करियर

अपने इस लंबे और संतुष्टि से भरे हुए करियर पर बात करते हुए मेल्या कहती हैं कि नौकरी केवल इसलिए नहीं करनी चाहिए क्योंकि आपको अच्छा पैसा मिलता है। पैसा कभी-कभी आपको निराश भी कर सकता है।
 
मेबेन कहती हैं, काम पर ज्यादा खुश रहने के लिए अपने रिश्तों को टाइम देना सबसे जरूरी होता है। वे कहती हैं कि उन्होंने मैनेजर बनने के कई सारे मौके मिले पर उन्होंने सभी को ठुकर दिया। क्योंकि उन्हें मैनेजमेंट पसंद नहीं है। उन्हें अपना काम पसंद था। उन्हें काम पर मिलने वाले लोग पसंद थे जिनकी वो मदद कर पाती थीं। उन्होंने नौकरी के दौरान लोगों से मानवीय रिश्ते बनाए। उन्होंने बड़ी पोस्ट की जगह अच्छा सेल्सपर्सन बनना चुना।
 

फिलहाल ऐसी जिंदगी बिता रही

हालांकि मेल्या ने अपनी कंपनी डिलार्ड्स के साथ अपने अच्छे रिश्तों का भरपूर फायदा भी उठाया। उन्होंने अपने करियर के दौरान बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने काम को पूरा किया। इसमें काम के लचीले घंटे और ज्यादा आरामदायक स्थिति भी थी। उनके रिटायरमेंट के बाद कई सारे ऐसे लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं जो उन्हें पसंद करते हैं। उनके एक्स कलीग्स उनके गांव उनसे मिलने भी जाते हैं। 90 वर्षीय मेल्या फोन पर लोगों से बात करने और अपने चार पोते-पोतियों और पांच परपोतों से मिलने का आनंद लेने में भी काफी समय बिता रही हैं।
 
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.