
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने एक खास घोषणा की है जिसके बाद शिक्षा के लिए फ्रांस जाने वाले स्टूडेंड्स को काफी फायदा होगा। दरअसल फ्रांस ने ये घोषणा की है कि पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा दी जाएगी। इस संबंध में फ्रांस ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा जी जाएगी।
2030 तक भारत से 30 हजार विद्यार्थी फ्रांस में लेंगे शिक्षा
अब इस नियम के बाद फ्रांस में साल 2030 तक भारत से 30 हजार विद्यार्थी फ्रांस में उच्च शिक्षा ले सकेंगे। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान फ्रांस ने भारतीय विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए नई पहल की घोषणा की। फ्रांसीसी दूतावास ने इस संबंध में बताया कि फ्रांस ऐसा मानता है कि जब एक भारतीय छात्र फ्रांस में केवल एक सेमेस्टर भी पूरा करता है तो उससे एक ऐसा सेतु तैयार होता है जिसे कायम रखने और उस पर खुशी मनाने की आवश्यक्ता है।
शेंगेन वीजा के बारे में
शेंगेन वीजा किसी देश में प्रवेश करने और रहने की आधिकारिक अनुमति मानी जाती है। वीजा आमतौर पर उस देश के दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी होता है, जहां यात्री जा रहा है। लेकिन जहां शेंगेन वीजा की बात होती है तो यह नियमों से बंधा होता है। शेंगेन वीजा धारक को केवल 90 दिनों से कम या अधिक समय के लिए जर्मनी या अन्य शेंगेन देशों की यात्रा करने का अधिकार मिलता है। शेंगेन वीजा धारक को छह महीने की अवधि के भीतर 90 दिनों तक के संचित प्रवास का अधिकार भी दिया जाता है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की इस घोषणा के बाद पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा मिलेगी। इसका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच अकादमिक उत्कृष्टता एवं सांस्कृतिक संबंध को प्रोत्साहित करना तथा स्थायी दोस्ती को मजबूत करना है।
शेंगेन वीजा का शुल्क:
वयस्क के लिए: 80 EUR या 7100 INR
अवयस्क (6-12 वर्ष) के लिए :40 EUR या 3600 INR
बच्चे (6 वर्ष से कम) के लिए: 0 EUR या 0 INR
शेंगेन वीजा के पात्र
जिन भारतीय छात्रों के पास पोस्ट ग्रेजुएट या उससे अधिक की डिग्री है तथा जिन्होंने फ्रांस में कम से कम एक सेमेस्टर पढ़ाई की है। वे पांच साल के शेंगेन वीजा के पात्र होंगे। दूतावास की तरफ से कहा गया है कि पूर्व भारतीय विद्यार्थियों के लिए फ्रांस और अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाए रख पाने के लिए यह एक विशेष व्यवस्था है।
कहां-कहां वैध है शेंगेन वीजा?
शेंगेन वीजा जर्मनी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड (शेंगेन क्षेत्र) देशों में वैध है।