Bus Cafe: कबाड़ को बना दिया कमाई का जरिया, जानें कैसे एक यूथ की क्रिएटिविटी लोगों को कर रही अट्रैक्ट!

बिहार के अररिया में इन दिनों एक युवा लड़की की क्रिएटिविटी काफी वायरल हो रही है। अररिया के रहने वाली इस लड़की का नाम है रक्षा झा। रक्षा ने एक कबाड़ बस को शानदार कैफे में बदल दिया। दरअसल एक शाम उनकी नजर पुलिस स्टेशन के पास पड़ी पुरानी और खराब हो चुकी कार पर पड़ी, बस फिर क्या था उन्हें एक आइडिया आया कि क्यों न इस कबाड़ से ही काम लिया जाए।

कबाड़ की बस को कैफे में बदल दिया

रक्षा ने इस बस को डबल डेकर रेस्टोरेंट्स में बदल दिया। उन्होंने इस डबल डेकर बस को महफिल ऑन व्हील्स का नाम दे दिया। उनकी ये क्रिएटिविटी पिछले कुछ दिनों से काफी पॉपुलर हो रही है। पटना में इस डबल डेकर बस पर महफिल जैसा माहौल बना रहा है। पटना में महफिल ऑन व्हील्स रेस्टोरेंट की खूब चर्चा हो रही है।

डबल डेकर बस पर बने महफिल ऑन व्हील्स रेस्तरां को एमडब्ल्यू बिस्त्रो के नाम से पहचाना जा रहा है। जिसका मतलब महफिल ऑन व्हील्स है। इसके साथ ही इसका एक मतलब निकाला जा रहा है जिसे मिथिला विमेन कहा जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना में यह रेस्टोरेंट पाटलिपुत्र कॉलोनी में पीएनएम मॉल के पास लोयला स्कूल के ठीक सामने वाली गली में बनाया गया है।

कैसे हुई MW Bistro की शुरुआत?

रक्षा झा को ये क्रिएटिव आइडिया एक कबाड़ बस को देखकर आया। महफिल ऑन व्हील्स को डबल डेकर बस की तरह तैयार है। बस के पहले फ्लोर पर कुल 7 लोग बैठ सकते हैं। ये रेस्टोरेंट बाहर से बिलकुल बस जैसा दिखता है, लेकिन अंदर से ये किसी मॉडर्न रेस्टोरेंट्स की तरह है।

शानदार माहौल

शानदार सजावट, रोशनी और कई जगह से जुटाए गए क्राफ्ट को लगाकर MW Bistro में खाना खाने के लिए आने वाले लोगों के लिए शानदार माहौल तैयार किया गया है। यहां जमीन पर गद्दे, कुशन और मसनद के बीच कम हाइट के टेबल लगे हैं। छत को रंगीन रोशनी और आर्टिफिशियल फूलों से सजाकर रखा गया है। यहां जमीन पर बैठकर परिवार के साथ खाने का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा प्रोजेक्टर पर फिल्म और म्यूजिक का आनंद यहां विजीटर्स ले सकते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.