

ग्लोबल ग्रीन टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में 10.32 बिलियन डॉलर से ये 2030 तक 74.64 बिलियन डॉलर तक पहुंचने सकता है। पर्यावरण हितैषी प्रोडक्ट बनाने वाले 2 युवाओं की कहानी यूनिक ही जिनके इंटरेस्ट ने पर्यावरण संरक्षण के तरीके को एक नया मोड़ दे दिया।
साल 2020 की बात है दो युवा राहुल सिंह और अरविंद गणेशन ने EcoSoul Home की शुरआत की जो इको फ्रेंडली ग्लोबल होम एसेंशियल उत्पाद तैयार करता है। इनका ब्रांड आज बाजार में प्रोडक्ट कैटेगरी में खुद को एक कैटेगरी लीडर के तौर पर साबित करता है।
वर्ल्डवाइड है EcoSoul का करोबार
EcoSoul का कारोबार संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, भारत, चीन और वियतनाम जैसे देशों तक विस्तृत है। ये अपने रिटेल और ई-कॉमर्स D2C (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) चैनलों के माध्यम से दुनिया भर में 150+ से अधिक प्रोडक्ट्स बनाता है।
EcoSoul Home की शुरुआत
EcoSoul Home की शुरुआत करने वाले राहुल बताते हैं कि उन्हें बचपन से प्रकृति के प्रति लगाव था। पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति गहरे जुनून और सकारात्मक प्रभाव डालने की इच्छा के साथ उन्होंने इसकी शुरूआत की।
EcoSoul Home अपने इको फ्रेंडली होम एसेंशियल प्रोडक्ट के जरिए महत्वपूर्ण सस्टेनेबिलिटी चैलेंजेज का सामना करता है। सिंगल-यूज प्लास्टिक से दूर जाने और पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार विकल्पों को बढ़ावा देने की जरूरत को देखते हुए EcoSoul Home की शुरुआत की गई। ये पारंपरिक प्लास्टिक और कागज के सामान की तुलना में किफायती कीमतों पर उपभोक्ताओं के लिए पर्यावरण-अनुकूल विकल्प देती है।