Satwiksairaj Rankireddy: भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सबसे तेज ‘स्मैश’ का रिकॉर्ड!


Satwiksairaj Rankireddy 2023: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने इतिहास रच दिया है।

सात्विक ने कोरिया ओपन के दौरान सात्विक ने खेल में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज हिट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहां उनके स्मैश से 565 किमी/घंटा की आश्चर्यजनक गति दर्ज हुई है।

मलेशियाई खिलाड़ी टेन बून हियोंग का रिकॉर्ड टूटा

सात्विक के इस मूव से मलेशियाई खिलाड़ी टेन बून हियोंग का एक दशक पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। मई 2013 में हेओंग ने 493 किमी/घंटा की तेज़ गति के साथ रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

सात्विक का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी ज्यादा थी। बता दें कि महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलेशिया की टेन पियर्ली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था।

जापान की खेल उपकरण निर्माता कंपनी योनेक्स ने बयान जारी कर कहा कि, ‘‘योनेक्स को इस बात की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।’’ सात्विक ने यह स्मैश जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में मारा है।

सात्विक-चिराग कोरिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत के स्टार पुरुष युगल जोड़ी हैं। कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सुपाक जोमकोह और किटिनुपोंग केद्रेन की थाईलैंड की जोड़ी को उनकी जोड़ी ने सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। सात्विक और चिराग की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने जोमकोह और केद्रेन की जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में 21-16 21-14 से हरा चुके थे। भारतीय जोड़ी का मुकाबला चीन के ही जी टिंग और झोउ हाओ डोंग की जोड़ी से होने वाली है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त हासिल की। उन्होंने ब्रेक तक स्कोर 11-6 तक पहुंचाया। सात्विक और चिराग ने इस बढ़त को 18-15 तक पहुंचाया और फिर पहले में जीत हासिल की। दूसरे गेम में थाईलैंड की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 9-4 की बढ़त बनाने में सफलता हासिल की। सात्विक और चिराग ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 15-11 किया और फिर गेम और मुकाबला जीत भारत के नाम किया।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.