17 साल के युवा ने किसानों के लिए बनाई अनोखी मशीन, IIM से मिला सम्मान!

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं ओनम सिंह, कुछ महीने पहले उन्हें आईआईएम ने सम्मानित किया था, जिसकी वजह से ओनम चर्चा में आए थे। दरअसल ओनम ने किसानों के लिए एक खास तरह की मशीन बनाई है। इस मशीन से सब्जियों को धोने में आसानी होती है। इस मशीन की खास बात ये है कि इससे समय की बचत होने का साथ ही पानी की बर्बादी भी नहीं होगी।

 

ओनम सिंह के बारे में..

ओनम सिंह मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं, वे एक स्कूली छात्र हैं। उन्होंने किसानों के लिए खास सब्जी धोने वाली मशीन बनाई है। ओनम को उनके इस आविष्कार के लिए कलेक्टर ने भी सम्मानित किया है। ओनम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि, उन्हें इस मशीन को बनाने की प्रेरणा उनके एक दोस्त से मिली थी जिसके बाद उन्होंने इस खास मशीन का निर्माण किया गया है। ओनम कहते हैं कि, एक बार जब वह स्कूल जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग तालाब के किनारे सब्जियों को धोने का काम कर रहे थे। इस दौरान जमुनहिया के रहने वाले उनके एक मित्र ने उन्हें ये बताया कि किसानों को मूली और अन्य सब्जियों को धोने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद ओनम के दिमाग में ये बात आई कि क्यों न कुछ ऐसा किया जाए जिससे किसानों की ये परेशानी न उठानी पड़े। इसी के बाद वह अपनी सोच को सच करने में जुट गए और करीब दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद लगभग एक हजार रुपये के खर्च कर सब्जी धोने का मशीन तैयार कर दिया।
 
इस मशीन को बनाने में एक बाल्टी, एक मोटर पम्प, तार, प्लास्टिक की टोकरी, पाइप और नल की टोटी का इस्तेमाल किया गया है। ओनम कहते हैं कि इसे बड़े स्तर पर लाने के लिए बीएचयू के कृषि वैज्ञानिकों की मदद लिए जाने पर विचार 
किया जा रहा है। जहां उनकी मदद से इस मशीन को और बेहतर किया जा सकता है। ओनम के माता-पिता उनकी कामयाबी से बेहद खुश हैं।
 
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.