Indoor Plants Benefits: जहरीले प्रदूषकों से बचाने में मदद करते हैं ये पौधे, बीमारियों से लड़ने में करते हैं मदद!



इनडोर प्लांट, हवा को साफ करने में सक्षम होते हैं। एक रिसर्च में ये बात सामने आयी है। इसके शोधकर्ताओं का कहना है कि शोध करते समय ये देखा गया कि इनडोर पौधों ने 8 घंटे में VOCs का 43 प्रतिशत और लगभग सभी तीन विशेष रूप से हानिकारक केमिकल कंपाउंड को खत्म कर दिया था।

खराब हवा की वजह से क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर, ब्रॉकियल अस्थमा, इंटरस्टीशियल लंग्स डिज़ीज़ (फेफड़ों का रोग), सिस्टिक फाइब्रोसिस, और यहां तक कि फेफड़ों का कैंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा रहता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए कुछ ऐसे प्लांट्स (Air Purifying Indoor Plants) की मदद ले सकते हैं जो घर की हवा को हमेशा प्यूरीफाई करते रहते हैं। इन पौधों की मदद से आप अपने घर की अंदर की हवा का स्तर सुधार सकते हैं।

पौधों में होती है जबरदस्त प्यूरिफिकेशन पॉवर

ऑस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी (यूटीएस) में एक रिसर्च की गई, जिसमें वैज्ञानिकों ने बताया कि इनडोर पौधों से सजी हुई एक दिवार पेट्रोल वाष्प में पाए जाने वाले हानिकारक कंपाउंड के मिश्रण को खत्म करने की क्षमता रखती है। इन पौधों ने कैंसर पैदा करने वाले कंपाउंड के लेवल को 20 प्रतिशत से कम किया। जानें कौन से पौधे हैं लाभदायक..

स्पाइडर प्लांट

रिसर्च ये साबित कर चुके हैं कि स्पाइडर प्लांट, हवा के कणों से फॉर्मल्डिहाइड को हटाने में सहायता करते हैं। साथ ही, यह हवा से हानिकारक तत्वों को भी अलग करते हैं। जैसे, बेंजीन और अमोनिया।

पीस लिली

अपने घर की हवा को साफ़ करने के लिए पीस लिली एक अच्छा ऑप्शन है। यह पौधा कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मल्डिहाइड और बेंजीन जैसी गैसों के असर को खत्म करता है। और घर की हवा को ताजा करता है।

एरेका पाम

एरेका पाम न सिर्फ़ आपके घर की हवा को साफ करता है बल्कि इससे घर के अंदर नैचुरल सजावट का भी काम होता है। एरेका पाम का पौधा हवा से कार्बन डाइऑक्साइड, फॉर्मेल्डिहाइड, ज़ाइलीन, और टोल्यूनि जैसी ज़हरीली गैसों को भी हटाता है।

स्नेक प्लांट

यह पौधा हवा में मौजूद खराब तत्वों जैसे फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यूनि, और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड को बाहर करता है। वहीं यह घर के अंदर की हवा में नमी और ऑक्सीजन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

मनी प्लांट

यह पौधा न सिर्फ हवा में मौजूद रासायनिक जहरीले तत्वों को दूर करने में मदद करता है बल्कि हवा को सांस लेने लायक भी तैयार करता है। इसलिए घर में इन पौधों को लगाना बेहतर माना गया है। ये पौधे हमारे घर के वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.