

कुछ हादसों के घाव कभी भी नहीं भरते, लेकिन मदद के भाव उन्हें भरने में मदद जरूर करते हैं। इसी सोचे के साथ अदाणी ग्रुप आगे आया है। अदाणी ग्रुप ने यह घोषणा की है कि 2 जून को ओडिशा ट्रेन हादसे में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है उनकी शिक्षा का पूरा खर्च अदाणी ग्रुप उठाएगी। ताकि उन्हें बेहतर जिंदगी मिल सके।
गौतम अडाणी ने ट्विट कर दी जानकारी
गौतम अडाणी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है उन्होंने कहा कि, ‘ओडिशा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद दुखी हैं। हमने ये फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खो दिया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी ग्रुप उठाएगी।’
“बच्चों को बेहतर कल मिले”- गौतम अडाणी
गौतम अडाणी ने कहा कि, ‘पीड़ितों और उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।’
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी बच्चों की शिक्षा के लिए की घोषणा
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मात-पिता को खोने की वाले बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की बात की है। दुर्घटना के बाद परिवारों को संबल देते हुए सहवाग ने ट्विटर पर लिखा- “इस तस्वीर से हम लंबे समय तक परेशान रहेंगे। दुख के इस समय में मैं कम से कम इतना तो कर ही सकता हूं कि इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी लूं। मैं ऐसे बच्चों को सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की बोर्डिंग सुविधा में मुफ्त शिक्षा देने की पेशकश करता हूं।’” सहवाग उन बच्चों को अपने स्कूल में पढ़ाई के दौरान रहने खाने की पूरी सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।
इस दुर्घटना पर राष्ट्रौपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर ओडिशा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक ने दुख व्यक्त किया है। इसे लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है।