अब नार्थ-ईस्ट में मिलेगी वंदे-भारत ट्रेन की सुविधा, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी!



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थईस्ट की पहली और भारत की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। नार्थ-ईस्ट में चलने वाली यह ट्रेन असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के बीच होकर चलेगी, जिससे 411KM की दूरी को सिर्फ 5 घंटे 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। फिलहाल सुपरफास्ट ट्रेन से इस सफर को 6 घंटे से ज्यादा के समय में पूरा किया जाता है।

नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वंदे भारत का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “आज का दिन असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन महत्वपूर्ण काम किए गए। नॉर्थ ईस्ट को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिली, यह पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन है और तीसरी मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम खत्म हुआ।“

प्रधानमंत्री ने और क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 9 साल नए भारत के निर्माण को समर्पित रहे। देश को आजाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिल चुकी है, जो ये भारत के हजारों साल पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे उदार लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने संसद भवन है।

गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली ये वंदे भारत न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या स्टेशन पर रुकेगी जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। आठ कोच वाली यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन अपनी सेवाएं देगी। 
ट्रेन सुबह 6:10 बजे न्यू-जलपाईगुड़ी जंक्शन से निकलकर दोपहर में गुवाहाटी तक सफर पूरा करेगी। रिटर्न में ट्रेन शाम 4:30 बजे गुवाहाटी से रवाना होगी और रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर न्यू जलपाईगुड़ी पहुंच जाएगी।

25 मई को प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का विकास भारत का विकास है। देश अब रुकने वाला नहीं है, वह वंदे भारत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और निरंतर आगे बढ़ता जाएगा।

वंदे भारत से यात्रियों को मिल रही है सुविधा

विश्व का सबसे लंबा रेल नेटवर्क भारत का है। यहां 1.25 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर हर रोज 11 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं। इन ट्रेनों के जरिए करीब 3 करोड़ लोग हर रोज अपना सफर पूरा करता हैं। इतना बड़ा और लोगों से जुड़ा होने की वजह से भारत में रेलवे का बजट अलग से प्रस्तुत किया जाता था जिसे 2016 में मोदी सरकार ने 92 साल पुरानी इस प्रथा को खत्म किया था।

कोटा-नागदा सेक्शन में मंगलवार को सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत की ब्रेकिंग ट्रायल शुरू किया गया। कोटा से कुरलासी के बीच 160 की स्पीड से इसे चलाई गई। गीले व सूखे ट्रैक पर भी इसकी यात्रियों के बराबर वजन रखकर ट्रायल होगी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.