ऑन्त्रप्रेन्योर से ईकोप्रेन्योर तक का सफर तय कर धरती को बचा रहे हैं ये युवा, जानें कैसे?


ऑन्त्रप्रेन्योर शब्द से हर कोई वाकिफ है पर क्या आपने कभी ईकोप्रेन्योर के बारे में सुना है। अगर नहीं तो ये कुछ युवाओं की ये स्टोरी आपको जरूरी कुछ सोचने पर मजबूर कर देगी। दरअसल बिजनेस का वो रूप जो पृथ्वी का ख्याल रखकर किया जा रहा है। जहां मुनाफे के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी किया जा रहा हो ईकोप्रेन्योर कहलाता है। भारत में कुछ कंपनियां ईकोप्रेन्योर के तर्ज पर चल रही है जानते हैं कैसे ये हमारी और पृथ्वी दोनों की मदद कर रहे हैं…

वेद कृष्ण द ईकोप्रेन्योर

एक वेल ट्रेवल्ड आंत्रप्रेन्योर के रूप में वेद कृष्ण की पहचान है। वे यात्रा करते हैं, लेकिन उन्होंने यात्रा से ध्यान हटाकर दुनिया से सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया। वेद कृष्ण पृथ्वी को स्वच्छ बनाने के लिए कृषि-अवशेष गन्ना अपशिष्ट (खोई) से पैकेजिंग पेपर और मोल्डेड फूडसर्विस प्रोडक्ट्स का निर्माण करना शुरू कर दिया। वेद ने ‘Chuk’ ब्रांड नाम के तहत कंपोस्टेबल टेबलवेयर प्रोडक्ट्स की एक इनोवेटिव रेंज को लॉन्च किया है। इस पहल की वजह से उनकी कंपनी ने India Design Mark, Red Dot और CII डिज़ाइन पुरस्कार जीता है।

वैभव अनंत

वैभव ने Bambrew, नामक एक स्टार्टअप की शुरूआत की है, जो एक स्थायी पैकेजिंग और भारत में एक वन-स्टॉप इनोवेटिव सॉल्यूशन देती है। उनकी नेतृत्व क्षमता की वजह से वे अनुसंधान और विकास, नए उत्पाद विकास, संचालन, टीम विकास और वित्त और वित्त पोषण की दिशा को संभालते हैं। वैभव के नेतृत्व में, Bambrew ने टिकाऊ और व्यवहार्य विकल्प बनाकर 10,000 टन से अधिक प्लास्टिक को कम करने का काम किया है। जो सिंगल-यूज वाले प्लास्टिक की जगह उपयोगी हैं। उनके बनाए प्रोडक्ट Amazon, Nykaa, 1MG, Puma, Chumbak, Bigbasket, Myntra, Flipkart, Aditya Birla और Accessorize London जैसी कई प्रमुख व्यावसायिक संस्थाओं के द्वारा लोगों तक पहुंच रहे हैं।

डॉली कुमार

डॉली एक कॉस्मेटिक इंजीनियर और महिला आंत्रप्रेन्योर हैं। उन्होंने Skinella की शुरूआत एक स्किनकेयर ब्रांड के रूप में की। ये पूरी तरह से ईकोफ्रेंडली है, जो सुपरफूड्स से बने प्रोडक्ट देता है। 15-25 वर्षीय लड़कियों की त्वचा की देखभाल की जरूरतों को डॉली का ब्रांड पूरा करता है। हाल ही इस ब्रांड ने फेसशीट मास्क को लॉच किया है जो 100% बायोडिग्रेडेबल सेल्युलोज शीट से बनाए गए हैं। ये पर्यावरण के अनुकूल हैं।

उदितसूद और निकिता बरमेचा

इको-फ्रेंडली, उदितसूद और निकिता के दिमाग की उपज है। जिसका उद्देश्य किफ़ायती और आकर्षक तरीके से बैग बनाते हैं। EcoRight ब्रांड बेहतरीन डिज़ाइनों में हर तरह के बैग तैयार करता है। वे अपने बैग के लिए प्राकृतिक और टिकाऊ कपड़ों का उपयोग करने के साथ-साथ उनकी पैकेजिंग भी बायोडिग्रेडेबल तरीके से करते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.