देश के लिए प्रेरणास्त्रोत है देश का पहला IAF हेरिटेज सेंटर, जानें क्या है खास!

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 मई 2023 को चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना (IAF) हेरिटेज सेंटर की शुरूआत की। IAF द्वारा निर्मित यह हेरिटेज सेंटर कलाकृतियों नमूनों परस्पर संवादात्मक बोध के जरिए भारतीय वायुसेना के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने के लिए कार्य करेगा। इस सेंटर को चंडीगढ़ के लोगों के साथ ही पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात जानकारी दी, उन्होंने ट्वीट में लिखा- ”चंडीगढ़ में आज भारत का पहला IAF हेरिटेज सेंटर राष्ट्र को समर्पित किया गया है। यह केंद्र उन सभी के साहस और समर्पण का वसीयतनामा है जिन्होंने भारतीय वायुसेना में अपनी सेवा दी है। यह राष्ट्र की रक्षा में उनके अमूल्य योगदान की याद है। ।”

वायुसेना की महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतीक

IAF हेरिटेज सेंटर मानवीय सहायता और युद्धक क्षमताओं के अलावा आपदा राहत में वायुसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का महत्वपूर्ण प्रदर्शन करेगा। इस केंद्र में विभिन्न विंटेज विमान भी दर्शाए जाएंगे। IAF हेरिटेज सेंटर भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के लिए इस शहर के युवाओं को प्रेरणा देगा। इस अद्भुत पहल से भारतीय वायुसेना की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने में मदद मिलेगी साथ ही युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरणा भी देगी।

हेरिटेज सेंटर की खासियत

• 17,000 वर्ग फुट में फैला, यह भारतीय वायुसेना का पहला विरासत सेंटर है।

• यह केंद्र विभिन्न युद्धों में वायुसेना की भूमिका को दर्शाने का कार्य करता है।

• इसमें 1965 और 1971 और कारगिल युद्ध, और बालाकोट हवाई हमले को भित्ति चित्र और यादगार के माध्यम से दिखाया गया है।

• यहां दर्शायी गई प्रदर्शनी भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

• भारतीय वायु सेना के अदम्य साहस को भी यह केंद्र प्रदर्शित करती है।

• केंद्र में फ्लाइंग सिमुलेटर आगंतुकों को उड़ान का अनुभव देंगे।

• हेरिटेज सेंटर के आकर्षणों में पांच पुराने विमान और SAM-III पिकोरा मिसाइल को भी रखा गया है।

• केंद्र में एक हिंदुस्तान पिस्टन ट्रेनर-32 प्राथमिक उड़ान प्रशिक्षण विमान प्रदर्शित है।

• एक GNAT विमान (सेब्रे स्लेयर) 1971 प्रसिद्धि भी प्रदर्शन के लिए रखा गया है।

• महिला अधिकारियों की भूमिका में स्क्वाड्रन लीडर निवेदिता चौधरी (सेवानिवृत्त), माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी, एयर मार्शल पद्म बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त), एयर मार्शल के रूप में पदोन्नत पहली महिलाओं को भी चित्रित किया गया है।

• हेरिटेज सेंटर में एक स्मारिका शॉप भी रखी गई है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.