महिला शतरंज खिलाड़ी बनीं वंतिका ने हासिल की खास उपलब्धि, अब सुपर टूर्नामेंट पर नजर

21 साल की वंतिका अग्रवाल का नाम इन दनों काफी चर्चा में है। दरअसल वंतिका भारत की उभरती हुई शतरंज खिलाड़ी हैं, और वे देश में तीसरे नंबर की महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। ये वंतिका की मेहनत का ही नतीजा है कि उन्हें ये उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल पिछले दो महीनों में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अब वंतिका भारत में तीसरे नंबर की महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। वंतिका अंतरराष्ट्रीय मास्टर का खिताब हासिल कर चुकी खिलाड़ी हैं। वंतिका इस खिताब को हासिल करने वाली 11वीं भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।

बनाई भारतीय रैंकिंग में तीसरे पायदान पर जगह

वंतिका अग्रवाल उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 2,428 रेटिंग अंकों के साथ महिला वर्ग में भारतीय रैंकिंग के तीसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई है। वंतिका की ये रैंकिंग उनके करियर की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है। इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने कहा, मुझे पता था कि मैं ये कर सकती हूं और मैं ये जरूर करूंगी। लेकिन इतनी जल्दी ये उपलब्धि मुझे हासिल हो जाएगा ये कभी सोचा नहीं था। मैं अभी काफी खुश हूं।”

सुपर टूर्नामेंट खेलना चाहती हैं वंतिका

वंतिका ने अपने साक्षात्कार में कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ लड़कियों वाली श्रेणी में कम्पीट करना नहीं है बल्कि उन्हें सुपर टूर्नामेंट में खेलना है जहां सभी वर्ल्ड चैम्पियन खेलते हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वर्ल्ड चैम्पियनशिप के टाइटल के लिए कम्पीट करना है।

अंतर्राष्ट्रीय मास्टर का खिताब वंतिका के नाम

वंतिका अंतर्राष्ट्रीय मास्टर का खिताब हासिल कर चुकी हैं, वे ऐसा करने वाली 11वीं भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। देश के प्रतिष्ठित कॉमर्स कॉलेज एसआरसीसी में भाग लेने वाली महिला ग्रैंडमास्टर वंतिका ने पिछले दो महीनों में चार अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इन स्पर्धाओं में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा था। जिसकी बदौलत उनकी फीडर रेटिंग में 61 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई थी।

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी बनना है लक्ष्य

वंतिका ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया इस साल 11वीं महिला अंतर्राष्ट्रीय मास्टर का खिताब हासिल करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। वंतिका का लक्ष्य है कि वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी बनें। वंतिका के बेहतरीन खेल की प्रशंसा प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं, यही नहीं उन्हंम उत्कृष्ट खेल के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.