Neera Tanden को व्हाइट हाउस में मिली अहम जिम्मेदारी, यहां तक पहुंचने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी

• अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
• नीरा बनीं घरेलू नीति परिषद की प्रमुख
• लेंगी सुसान राइस की जगह

Neera Tanden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल की एक और महिला को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जो बाइडन ने हाल ही में ये घोषणा की है, कि भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन निवर्तमान सलाहकार सुसान राइस की जगह होंगी। वे जो बाइडेन की घरेलू नीति परिषद के अगले प्रमुख के रूप में नई जिम्मेदारी निभाएंगी। बाइडेन के इस फैसले के बाद नीरा टंडन व्हाइट हाउस सलाहकार परिषद का नेतृत्व करने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी बन जाएंगी।

इससे पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले, नीरा टंडन व्हाइट हाउस में स्टाफ सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। नीरा तब इस पद तक पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला थीं। उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार की जिम्मेदारी भी निभाई है। टंडन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में घरेलू नीति की सहायक निदेशक और प्रथम महिला की वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा टंडन अमेरिका स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय में स्वास्थ्य सुधारों की वरिष्ठ सलाहकार भी रही हैं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अफोर्डेबल केयर एक्ट के कुछ विशेष प्रावधानों पर भी काम किया है।

काफी अनुभवी हैं नीरा

नीरा टंडन के पास वर्षों से नीति और प्रबंधन का अनुभव है। उन्होंने पिछले दो दशकों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। जिसमें आने वाले समय में व्हाइट हाउस में नीति को और मजबूत करने का काम करेगा। घरेलू, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में उनका अनुभव इस नई भूमिका में एक महत्वपूर्ण असेट के रूप में होगा। टंडन का जन्म मैसाचुसेट्स में हुआ था। उनके माता-पिता अप्रवासी भारतीय थे। उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय लॉस एंजिल्स और येल विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.