Doha Diamond League में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, लहराया जीत का परचम



• दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने हासिल की जीत
• 88.67 मीटर दूर भाला फेंक रचा इतिहास
• अपने पहले ही थ्रो में हासिल किया सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा

Doha Diamond League: भारतीय स्टार एथलीड नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने दोहा डायमंड लीग मीट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 88.67 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

पहले ही थ्रो में हासिल किया सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा

नीरज ने पहले ही थ्रो में 88.67 मीटर थ्रो किया जो कि पहले ही बार में सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। इसके साथ नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर काबिज हुए। उनके बाद चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर आए।

नीरज ने रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर का है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज है। वे 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में 87.43 मीटर के साथ चौथे स्थान पर आए थे। नीरज पिछले साल पूर्ण फिटनेस और र्प्याप्त ताकत की कमी के कारण इस प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन पाए थे। वे पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

लुसान मीट में हासिल की थी जीत

नीरज ने दोहा में हुई पहली और सिलेसिया में हुई तीसरी डायमंड लीग में पार्टिसिपेट नहीं किया था। उन्होंने स्टॉकहोम में 89.94 मीटर भाला फेंका था जो राष्ट्रीय कीर्तिमान बना था, लेकिन उन्होंने इस दूरी के बावजूद यहां रजत पदक अपने नाम किया था। लुसान में वे विजेता बने और अब फाइनल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा का लक्ष्य है कि वे 90 मीटर की दूरी को तय करें। उनकी मेहनत से लगता है कि वे जल्द ही अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.