महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र से महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार उठा रही है कदम !

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने बजट में एक नई योजना की घोषणा की थी, जो एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। सरकार की इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इसके लिए महिलाएं डाकघरों से महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र खरीद सकेंगी। वित्त मंत्रालय द्वारा महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 के लिए अधिसूचना जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करवाया है।
 

महिलाओं को मिलेगा फायदा

इस योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर की गई थी। इस स्कीम को लड़कियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस स्कीम के तहत दो साल की अवधि की योजना लचीले निवेश और आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा के साथ त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 प्रतिशत का आकर्षक और निश्चित ब्याज दे रही है।
 
महिलाएं अगर मार्च 2023 में महिला सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करती हैं तो इस स्कीम से पैसे मार्च 2025 तक निकाल सकते हैं। वहीं इन दो वर्ष की अवधि में आप आंशिक विड्रॉल का फायदा भी उठा सकते हैं।
 

राष्ट्रीय बचत योजना में बढ़ी निवेश सीमा

राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) योजना 2019 को राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) (संशोधन) योजना, 2023 के माध्यम से संशोधित हुआ है। इसमें 1 अप्रैल 2023 से एक खाते के लिए अधिकतम निवेश सीमा चार लाख पचास हजार रुपये से बढ़ाकर नौ लाख रुपये और संयुक्त खाते के लिए नौ लाख रुपये से 15 लाख रुपये की गई है। इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, 2019 को वरिष्ठ नागरिक बचत (संशोधन) योजना, 2023 के माध्यम से संशोधित हुआ है। इसके लिए अधिकतम निवेश सीमा आज से प्रभावी 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये हो गई है।
 

सभी छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ाई गई ब्याज

सरकार ने राष्ट्रीय बचत जमा और पीपीएफ को छोड़कर सभी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को भी 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ा दिया है। इन उपायों से डाकघर के लघु बचत ग्राहकों को अत्यधिक फायदा मिलेगा। वहीं डाकघरों के माध्यम से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में और लड़कियों, महिलाओं, किसानों, कारीगरों, वरिष्ठ नागरिकों, कारखाने के श्रमिकों, सरकारी कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों और समाज के अन्य वर्गों में इन योजनाओं में अधिक निवेश मिलेगा। छोटी बचत योजनाओं में किए गए निवेश पर उन्हें बेहतर रिटर्न का भी लाभ होगा। ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर विजिट करें।
 
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.