IPL: कमेंट्री के मैदान में उतरेंगे आपके पसंदीदा क्रिकेटर, करेंगे 12 भाषाओं में कमेंट्री, जानें इस IPL में क्या है खास!


Indian Premier league: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल सीजन किसी त्यौहार से कम नहीं है। ऐसे में फिर से आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है, लेकिन इस आईपीएल में बहुत कुछ बदलाव हुए हैं। दरअसल इस बार IPL में पहली बार कमेंट्री पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी जैसी 12 भाषाओं में भी की जाएगी। यानी अब IPL पर हिंदी, इंग्लिश समेत 12 भाषाओं में क्रिकेट का आनंद आप ले सकेंगे। वहीं स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश सहित 9 लैंग्वेज में कमेंट्री की जाएगी।

जबकि जियो सिनेमा पर 12 लैंग्वेज में आईपीएल प्रसारित होगा। स्टार टीवी और जियो सिनेमा पर इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, मलयालम जैसी भाषाओं में कमेंट्री आप सुन सकते हैं। इसके अलावा जियो पर पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी में क्रिकेट की लाइव कमेंट्री की जाएगी। IPL का 16वां सीजन 31 मार्च से से शुरू हो रहा है। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा।

आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स करेंगे कमेंट्री

IPL में इतनी भाषाओं में कमेंट्री के लिए जियो और स्टार स्पोर्ट्स पर कई दिग्गज क्रिकेटर्स इस बार डेब्यू करेंगे। इनमें मुरली विजय, एस श्रीसंत, यूसुफ पठान, मिताली राज और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ भी हैं।

स्टीव स्मिथ करेंगे पहली बार कमेंट्री

अंग्रेजी क्रिकेटर्स के फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि स्टार ने सुनील गावस्कर, जैक कैलिस, केविन पीटरसन, मैथ्यू हेडन, आरोन फिंच, टॉम मूडी, पॉल कॉलिंगवुड, डेनियल विटोरी, डैनी मॉरिसन, स्टीव स्मिथ और डेविड हसी को अंग्रेजी के पैनल में शामिल किया है। आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ पहली बार IPL में स्टार की ओर कमेंट्री करेंगे।

क्रिस गेल भी कमेंट्री के मैदान में

शानदार क्रिकेटर क्रिस गेल के दुनियाभर में कई फैन्स हैं। उनके फैन्स ये जानकर खुश होंगे कि गेल IPL में जियो सिनेमा के इंग्लिश कमेंट्री पैनल में शामिल हो रहे हैं। उनके अलावा IPL में अपना जलवा बिखेर चुके एबी डिविलयर्स, इयोन मोर्गन, ब्रेट ली को भी इंग्लिश कमेंट्री पैनल रखा गया है। इनके साथ ही ग्रीम स्वान, ग्रीम स्मिथ, स्कॉट स्टायरिश, संजना गणेशन, सुप्रिया सिंह, सुहेल चंडोक भी पैनल में शामिल है।

मिताली, सहवाग हिंदी में करेंगे कमेंट्री

इसके अलावा हिंदी के लिए वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मिताली राज, मोहम्मद कैफ, संजय मांजरेकर, इमरान ताहिर, दीप दास गुप्ता, अजय मेहरा, पद्मजीत सेहरावत, जतिन सप्रू कमेंट्री पैनल में शामिल हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.