ISRO Young Scientist Registration: इसरो दे रहा है 9वीं के स्टूडेंट्स को वैज्ञानिक बनने का मौका!



भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) स्कूल लेवल पर ही छात्रों को विज्ञान से जुड़ने का अनोखा मौका मिल रहा है। दरअसल इसरो ने एक ऐसा कार्यक्रम लॉच किया है जिससे कक्षा 9वीं के छात्र इसरो के एक कार्यक्रम से जुड़कर अपने भविष्य की नींव तैयार कर सकते हैं। इसके लिए इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 शुरू करने वाला है। ऐसे स्टूडेंट्स जो विज्ञान में रूचि रखते हैं वे 3 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। 20 मार्च से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कक्षा 9 वीं के छात्र करेंगे आवेदन

इसरो ने नोटिफिकेशन कर जानकारी दी है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसे “युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम” YUVIKA नाम दिया गया है। यह छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर जानकारी देगा।

हमारे युवा हमारे मजबूत राष्ट्र के निर्माण की नींव है। इसीलिए युवाओं के बीच अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुझान को बढ़ाने और उन्हें मौका देने के लिए इसरो ने “कैच देम यंग” के लिए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। 1 जनवरी 2023 को कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र ISRO YUVIKA 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

सिलेक्टेड स्टूडेंट्स इसरो के अलग-अलग सेंटर्स का बनेंगे हिस्सा

इसरो के इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले छात्र इसरो के अलग-अलग केंद्रों का हिस्सा बनेंगे। जिनके डिटेल्स इस तरह से हैं…

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस), देहरादून

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) श्रीहरिकोटा

यू.आर. राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी), बेंगलुरु

अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एसएसी), अहमदाबाद

नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), हैदराबाद

उत्तर-पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (NE-SAC), शिलांग

आवेदन प्रोसेस

• छात्र https://www.isro.gov.in/YUVIKA.html पर विजिट करें।

• होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “युविका – 2023 में पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” लिंक को खोलें।

• नीचे जाकर अप्लाई फॉर युविका रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

• अब उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा। फिर फॉर्म भर देना होगा।

• इसके बाद डिटेल्स क्रॉस-चेक करें और सबमिट कर दें।

• उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड कर अपलोड कर देंगे।

• आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.