इस राज्य में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम, जानें कितनी है ऊंचाई और इससे जुड़े फैक्ट्स!


• हिमाचल में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा
• 10235 फीट की होगी ऊंचाई
• 6 महीने बंद रहती इलाके की सड़क

क्रिकेट प्रेमियों को अब हिमाचल की खूबसूरत वादियों में क्रिकेट का आनंद मिल सकेगा। दरअसल हिमाचल प्रदेश में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है। इस क्रिकेट स्टेडियम को तैयार करने की प्लानिंग और मूर्त रूप देने की तैयारी जोरों पर है।

दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के सिस्सू में समुद्र तल से 10235 फीट की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। यह स्टेडियम सिस्सू हेलिपैड के पास बनने वाला है। इसकी जानकारी MLA रवि ठाकुर ने दी।

हिमाचल के पास पहले से है सबसे ऊंचे स्टेडियम का एक रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के पास पहले से ही दुनिया के सबसे ऊंचे स्टेडियम का रिकॉर्ड है, ऑफिशियल रिकॉर्ड के अनुसार अभी दुनिया में सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम होने का रिकॉर्ड हिमाचल के चायल क्रिकेट स्टेडियम के नाम दर्ज है। इसका निर्माण 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने 7500 फीट की ऊंचाई पर करवाया था।

लाहौल स्पीति के सिस्सू में स्टेडियम को बनने के बाद अगर इसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिलती है तो यहां बाहर से आने वाले खिलाड़ी हेलिकॉप्टर से इस स्टेडियम तक पहुंचेंगे। दुर्गम क्षेत्र होने के चलते यहां सड़क मार्ग से पहुंचना काफी मुश्किल भरा होता है।

6 महीने बर्फ से ढकी रहती है सिस्सू की पहाड़ियां

काफी ऊंचाई पर होने की वजह से सिस्सू में 6 महीने बर्फ की चादर फैली रहती है। हेलिपैड होने के चलते खिलाड़ी हेलिकॉप्टर से यहां तक आसानी से पहुंच जाएंगे, लेकिन 6 माह तक बर्फ की कैद में रहने वाले इस क्षेत्र में मैच करवाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

हिमाचल प्रदेश सुक्खू सरकार के ग्रीन हिमाचल विजन के तहत लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग से मनाली तक नेशनल हाईवे पर ग्रीन कॉरिडोर भी तैयार होगा। लाहौल स्पीति के विकास के लिए बजट का प्रवाधान भी है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.