UPSC की तैयारी में मदद करेंगे ये Mobile Apps, करेंट अफेयर्स से लेकर परीक्षा अलार्म तक की देते हं सुविधा!



UPSC की परीक्षा पास कर अफसर बनने का सपना लगभग हर युवा देखता है। भारत की प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इस परीक्षा को काफी कठिन माना जाता है। यही नहीं हर साल पूरे भारत से लगभग 10 लाख लोग इस परीक्षा को देते भी हैं। इस लिहाज से सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी में हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क की भी जरूरत होती है। परीक्षा के लिए सही तैयारी और मार्गदर्शन एक महत्वूपर्ण हिस्सा हैं। 

इसीलिए तैयारी के दौरान सहीं कंटेंट और स्ट्रेटजी बेहद जरूरी है। हालांकि इंटरनेट की इस दौर में परीक्षार्थियों को कई प्लेटफार्म पर स्टडी मटेरियल और गाइडेंस आसानी से मिल जाता है। इस लेख के जरिए हम आपको ऐसे ही कुछ मोबाइल ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो परीक्षा में आपकी तैयारी के दौरान बेहद मददगार साबित होंगे…इन ऐप्स के जरिए आपको स्टडी मटेरियल से लेकर एग्जाम अलार्म तक सभी कुछ आसानी से मिलेंगे।

ऑनलाइन तैयारी (Online Tyari)

UPSC की तैयारी में मदद के लिए यह मोबाइल एप युवाओं के बीच काफी प्रचलित है। ये एप सभी तरह के स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है। अगर आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो ऑनलाइन तैयारी एप आपके काफी काम आ सकता है। यूपीएससी के अलावा दूसरे प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी , रेलवे परीक्षा , बैंकिंग, आईएएस, राज्य स्तरीय परीक्षा और दूसरी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करता है। आप एप Android पर Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से करेंट अफेयर्स, ई-बुक्स/मैग्जीन्स (पीडीएफ) और ऑनलाइन मॉक टेस्ट मिल जाएंगे। ऑनलाइन तैयारी पर स्टडी मटेरियल हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध है।

क्लियर आईएएस (ClearIAS)

UPSC एस्पीरेंट्स के बीच यह एप ClearIAS काफी लोकप्रिय है। इस एप की मदद से उम्मीदवारों को कोचिंग, मार्गदर्शन, रणनीति, किताबें, मॉक टेस्ट मिल जाएंगी। यह एप Android और iOS पर ClearIAS के नाम से उपलब्ध है।

आईएएस बाबा (IASbaba)

IIT/IIM ग्रेजुएट्स ने UPSC स्टडी कंटेंट के साथ स्टेट की परीक्षाओं में छात्रों की मदद के लिए IASbaba को लॉन्च किया है। यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे लोकप्रिय और यूसटू यह एप एक नि शुल्क एप है। यहां पर स्टडी मटेरियल के साथ यूपीएससी के लिए सभी कक्षाओं के एनसीआरटी बुक्स भी उपलब्ध हैं। इस एप में करेंट अफेयर्स के साथ ही रेडियो डिस्कशन, पीआईबी की वेबसाइट, संसद टीपी, मॉक और योजना जैसी सभी स्टडी मटेरियल मिल जाएंगे। इन सभी के अलावा…

विजन आईएएस (Vision IAS)
सिविल्स डेली (Civils Daily)
दृष्टि आईएएस (Drishti)

उपलब्ध हैं। ये एप्स न सिर्फ आपको तैयारी में मदद करते हैं बल्कि कम समय में गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाकर आपकी तैयारी को एक सही दिशा प्रदान करते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.