IAS Story: पहले अटेम्प्ट में UPSC पास करने वाली सौम्या ने 16 साल में खोई सुनने की शक्ति, आज युवाओं के लिए हैं प्रेरणा!

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाले हर उम्मीदवार की कहानी कुछ खास होती है। कोई परिस्थितियों से लड़कर सफलता हासिल करता है, तो कोई लगन और मेहनत की ऐसी मिसाल पेश करता है जो सभी के लिए प्रेरणा बन जाए। ऐसी ही एक कहानी है आईएएस सौम्या शर्मा की। सौम्या ने अपने पहले प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास किया था। काफी प्रेरणादायी और खास रहा उनका सफर, साथ ही इस लेख के जरिए जानेंगे उनकी परीक्षा की रणनीति…
 

सौम्या के बारे में…

सौम्या शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने पश्चिम विहार के दून पब्लिक स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने लॉ में एडमिशन लिया। उन्होंने एनएलयू यानी कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्याल से लॉ की पढ़ाई की है।
 

16 वर्ष की उम्र में खोई सुनने की क्षमता

सौम्या, जब 11वीं कक्षा में पढ़ रही थीं, तभी उन्होंने अपनी सुनने की क्षमता खो दी थी। इसके बाद उनका परिवार काफी परेशान हो गया था, लेकिन उन्होंने अपनी इस कमजोरी के आगे घुटने नहीं टेके। उन्होंने इस मुश्किल परिस्थिति से लड़ाई लड़ी और आगे बढ़ती रहीं। हियरिंग मशीन से उन्होंने अपनी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकाला और अपनी कमजोरी को आड़े नहीं आने दिया।
 

लॉ की पढ़ाई के दौरान लिया आईएएस बनने का फैसला

लॉ की पढ़ाई के दौरान ही सौम्या ने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने का मन बना लिया था। कानून की पढ़ाई पूरी करते ही उन्होंने अपना पूरा फोकस UPSC परीक्षा को दिया। सौम्या ने इस परीक्षा को पास करने के लिए हर
दिन लगभग 7-8 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने एक निर्धारित टाइम टेबल के हिसाब से ही पढ़ाई को समय दिया।
 

पहले प्रयास में ही मिली सफलता

सौम्या ने पूरी लगन और मेहनत से अपनी परीक्षा दी और सफलता को हासिल किया। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहले प्रयास में शानदार सफलता हासिल की। अपने पहले ही अटेम्प्ट में सौम्या ने 9वीं रैंक प्राप्त की थी।
 
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.