Study in Abroad: रूस-अमेरिका और ब्रिटेन से कर सकते हैं फ्री में पढ़ाई, जानें क्या है तरीका!



अच्छे करियर के लिए आजकल युवा विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। इन दिनों भारत की तुलना में दुनिया के कई देशों में मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई काफी सस्ते में हो जाती है। वहीं आजकल युवा ग्रेजुएशन कर चुका है और वह विदेश से मेडिकल-इंजीनियरिंग की पीजी या पीएचडी की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए भारत सरकार की एक योजना के तहत रूस या अमेरिका से मेडिकल की पढ़ाई या ब्रिटेन से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई, जर्मनी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई फ्री में की जा सकती है।

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम की घोषणा की गई है। ओवरसीज स्कॉलरशिप स्कीम के जरिए छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। इसमें अनुसूचित जाति, घुमक्कर जनजाति, भूमिहीन कृषि मजदूर और परंपरागत आर्टिजन कैटेगरी से जुड़े छात्र मास्टर डिग्री कोर्स के लिए विदेश में पढ़ाई का लाभ ले सकते हैं।

आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने सरकार की पहल

केंद्र सरकार का यह उद्देश्य है कि इससे गरीब छात्रों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत 125 स्लॉट में से 115 अनुसूचित जाति और जनजातियों के लिए, मजदूर और पारंपरिक कलाकार परिवार के बच्चों के लिए चार स्लॉट उपलब्ध हैं।

केंद्र सरकार की इस योजना में स्कॉलरशिप हासिल करने वाले छात्रों को 15,400 अमेरिकी डॉलर सालाना की राशि दी जाती है। अगर छात्र ब्रिटेन से पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह रकम 9905 पाउंड सालाना होगी। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के जरिए ट्यूशन फीस, वीजा फीस, इक्विपमेंट खरीदने की लागत और विदेश आने जाने का टिकट सब कुछ कवर होता है।

नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया

• विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप पाने के सबसे पहले छात्र को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

• रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nosmsje.gov.in पर विजिट करना होगा।

• होमपेज पर Register ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

• इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर, जन्मदिन और आधार नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी।

• कैप्चा कोड लिखने के बाद सब्मिट करना होगा।

• एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.