Scholarship 2023: टाटा दे रही है होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप देखें क्या है योग्यता और कैसे ले सकते हैं लाभ !



TSDPL Silver Jubilee Scholarship Program: मेरिटोरियस छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड स्कॉलरशिप दे रहा है ताकि उनके एजुकेशन में किसी तरह की कोई परेशानी न आए। इस स्कॉलरशिप के तहत जो छात्र योग्य हैं उन्हें एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। ये स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाएगी लो इनकम फैमिली से आते हैं, जिससे वे अपनी शिक्षा को जारी रख सकते हैं। टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए गए हैं। छात्रों को यह स्कॉलरशिप एक साल के लिए मिलेगी।

अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता

ऐसे स्टूडेंट्स जो जमशेदपुर, कलिंगनगर, पंतनगर, फरीदाबाद, पुणे, चेन्नई, टाडा और कोलकाता जैसे स्थानों के स्थानीय निवासी हैं, वे अपने आईटीआई/डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के किसी भी साल के लिए 1,00,000 रुपये की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन कोर्सेस के लिए कैंडिडेट्स को इस स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा वे हैं– नर्सिंग, यूजी मेडिकल कोर्स जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, पीजी मेडिकल कोर्स, पैरामेडिकल कोर्स, आईटीआई/डिप्लोमा सब्जेक्ट्स जैसे फिटर, इलेक्ट्रिकल, वेल्डर्स सेफ्टी इत्यादि।

टीएसडीपीएल की इस वेबसाइट के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता यहां दिया गया है। आवेदक www.tsdpl.in. पर जाकर इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2023 रखी गई है।

योग्यता के लिए डिटेल्स

इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए कैंडिडेट ने क्लास दसवीं और बारहवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाए हों। कैंडिडेट की एनुअल फैमिली इनकम सभी सोर्सेस से मिलाकर साल की पांच लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस कंपनी में काम करने वाले इंप्लॉइज के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

किन्हें मिलेगी वरीयता?

इस स्कॉलरशिप के लिए गर्ल्स स्टूडेंट्स को वरीयता मिलेगी। साथ ही फिजिकली हैंडीकैप्ड और एससी, एसटी कम्यूनिटी से संबंध रखने वाले कैंडिडेट्स को वरीयता मिलेगी। वहीं वे छात्र जिन्होंने जिला या राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स या एक्स्ट्राकरिकुलर एक्टिविटीज में अच्छा प्रदर्शन किया है वे भी इसके पात्र होंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.