Ganga Vilas Cruise: देश के 4 राज्यों और 25 नदियों की सैर करवाएगी यह क्रूज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ !



Ganga Vilas Cruise: भारत में पर्यटक अब जलयात्रा का भी आनंद ले सकेंगे। जिसके तहत उन्हें 4 राज्यों और 25 नदियों की सैर का मौका मिलेगा। दरअसल देश में पर्यटन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए जलयात्रा पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है। जिसके लिए पीएम मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास का शुभारंभ कर दिया है। भारत का यह क्रूज 25 नदियों और भारत के 4 राज्यों से होते हुए बांग्लादेश तक की यात्रा करवाएगा। इसके जरिए पर्यटन सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी। क्रूज में यात्रा के लिए टिकट खरीदनी के एक दिन की कीमत 25 हजार रुपये तक रखी जा सकती है। कुल 51 दिनों की इस यात्रा के लिए यात्री के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास का अनावरण किया। बाद में उन्होंने वाराणसी में टेंट सिटी का भी शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ और बांग्लादेश तक दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज यात्रा का सफर शुरू हो चुका है।

25 नदियों में यात्रा का आनंद लेते हुए बांग्लादेश पहुंचेंगे यात्री

भारत की यह एमवी गंगा विलास क्रूज चार राज्यों की 25 अलग-अलग नदियों से होकर गुजरेगी। जो लोग भारत के समृद्ध खान-पान का अनुभव करना चाहते हैं उनके लिए यह यात्रा शानदार होगी। भारत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम इस क्रूज यात्रा के दौरान देखने को मिलेगा। यह क्रूज उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, बांग्लादेश और असम की यात्रा करवाएगा।

6 जगहों पर रुकेगी क्रूज

गंगा विलास क्रूज बिहार के 6 स्थलों जगहों बक्सर, छपरा, पटना, सिमरिया, मुंगेर, सुल्तानगंज और कहलगांव में रुकेगी। क्रूज के बिहार से गुजरने पर पर्यटकों का संस्कृति और इतिहास से परिचय करवाया जाएगा।

देश की नदी जलमार्गों में बढ़ेगा टूरिज्म

पीएम मोदी ने कहा कि ये क्रूज़ जहां से गुजरेगा वहां पर विकास की नई रोशनी तैयार करेगा। क्रूज़ टूरिज्म के लिए व्यवस्थाएं देशभर की नदी जलमार्गों में तैयार हो रही है। पीएम ने कहा कि 2014 में सिर्फ 5 राष्ट्रीय जलमार्ग भारत में थे, आज 24 राज्यों में 111 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करने पर काम किया जा रहा है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.