Mrs. World 2022 के बारे में कितना जानते हैं आप, जानें भारत से उनका क्या है रिश्ता !



Mrs. World 2022 का खिताब के लिए भारत का लगभग 2 दशकों बाद का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि भारत की सरगम कौशल (Sargam Kaushal) ने यह टाइटल अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए ये काफी गर्व की बात है कि 63 देशों के प्रतिभागियों के बीच भारत की बेटी ने 21 साल बाद भारत को मिसेज वर्ल्ड 2022 का टाइटल दिलाया है।

2021 की मिसेज वर्ल्ड रहीं अमेरिकी शायलिन फोर्ड ने भारत की सरगम कौशल (Sargam Kaushal) को मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया। बता दें कि मिसेज पोलिनेशिया इस कॉम्पिटिशन की फर्स्ट रनर-अप और मिसेज कनाडा ‘सेकेंड रनर-अप’ रहीं। मिसेज इंडिया पेजेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से विजेताओं की घोषणा की है। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा गया है “लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ गया है।“


सरगम कौशल (Sargam Kaushal) के बारे में

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल (Sargam Kaushal) 32 साल की हैं। उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी अपनी सेवा दे चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 में शादी की थी। उनके पति इंडियन नेवी में हैं।

21 साल बाद भारत को फिर से मिला खिताब

साल 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने पहली बार मिसेज वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। यानी कि अदिति यह क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वे एक एक्टर हैं और कई फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं।

Mrs. World Beauty Pageant

मिसेज वर्ल्ड (Mrs. World) दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जो शादीशुदा महिलाओं को प्लेटफॉर्म देता है। इस ब्यूटी पजेंट की शुरूआत 1984 में हुई थी। पहले इसे मिसेज अमेरिका के नाम से जाना जाता था। बाद में इसके नाम को बदलकर मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड किया गया। साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड रखा गया। बता दें दुनिया की पहली मिसेज वर्ल्ड का खिताब श्रीलंका की रोजी सेनायायाके ने जीता था।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.