कौन हैं भारतीय अभिनेता, जिन्हें मिला चंद्रमा की यात्रा करने का मौका?



जापान के अरबपति कारोबारी युसाकु माएजावा (Yusaku Maezawa) ने स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान (SpaceX Starship) के जरिए अपने साथ चांद (Moon) पर जाने के लिए 8 लोगों को चुना है। इनमें 8 लागों में भारतीय अभिनेता देव जोशी (Dev Joshi) भी शामिल है। दरअसल, डियरमून (dearMoon) नामक मिशन के तहत दस लोगों (आठ चयनित सदस्य और दो क्रू मेम्बर्स) को 2023 में स्पेस-X के रॉकेट ‘स्टार्सशिप’ के जरिए चंद्रमा के चारों ओर की यात्रा कराने की योजना बनाई गई है।

क्या है डियरमून प्रोजेक्ट?

स्पेस-X द्वारा डियरमून मिशन की शुरुआत की गई है। इस मिशन के लिए ‘स्टासरशिप’ नाम का एक रॉकेट तैयार किया जा रहा है। इस रॉकेट में बैठकर 10 से 12 लोग चंद्रमा की सैर पर जाएंगे। अनुमान है कि इस मिशन पर पांच बिलियन डॉलर यानी 35,000 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है। चूंकि यह एक निजी मिशन है इसलिए जापान के अरबपति युसाकु ने इसकी सारी टिकटें खरीद ली हैं।

इन आठ लोगों का हुआ चयन

इस मिशन पर अमेरिकी डीजे और निर्माता स्टीव आओकी, अमेरिकी यूट्यूबर टिम डोड, चेक कलाकार येमी एडी, आयरिश फोटोग्राफर रियानोन एडम, ब्रिटिश फोटोग्राफर करीम इलिया, अमेरिकी फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल, भारतीय अभिनेता देव जोशी और दक्षिण कोरिया के के-पॉप संगीतकार टॉप का चयन किया गया।

कौन है देव जोशी?

22 वर्षीय देव भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, जिनका जन्म 28 नवंबर, 2000 में गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। देव ने एलडी आर्ट्स कॉलेज, अहमदाबाद से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की और फिर अभिनय की दुनिया में अपना हाथ आजमाया। देव ने 20 से अधिक गुजराती फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया है। हालांकि, उन्हें असली पहचान सोनी सब के ‘बाल वीर’ और ‘बाल वीर रिटर्न्स’ में बाल वीर की भूमिका निभाने के बाद मिली।

देव को मिला था ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार’

2019 में देव को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। देव को ‘कला और संस्कृति’ के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों हासिल करने के लिए तब के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। यह समारोह 22 जनवरी, 2019 को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और भारत सरकार के तत्कालीन सचिव राकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.