Apple stores in India: टाटा भारत में खोलेगा एपल के 100 स्टोर, आईफोन से लेकर आईपैड तक की होगी बिक्री



टाटा ग्रुप जल्द ही देशभर में करीब 100 छोटे एपल स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इन स्टोर्स में आईफोन और आईपैड जैसे एपल के लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की बिक्री की जाएगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल स्टोर्स के लिए टाटा के स्वामित्व वाली इनफिनिटी रिटेल के साथ बातचीत कर रही है।

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एपल स्टोर मॉल के साथ-साथ हाई-स्ट्रीट और पड़ोस के स्थानों में खोले जाएंगे और यह स्टोर्स एपल के प्रीमियम रिसेलर स्टोर से छोटे होंगे। आमतौर पर, प्रीमियम रिसेलर स्टोर 1,000 वर्ग फुट में फैले होते हैं, लेकिन टाटा के इन स्टोर्ट को देशभर में 500-600 वर्ग फुट में बनाया जाएगा। Nihar Malaviya, Penguin Random House, Penguin Random House CEO, Penguin Random House interim CEO, nihar malaviya Penguin Random House, who is Nihar Malaviya, Nihar Malaviya penguin,

मॉल के आस-पास खोले जाएंगे स्टोर्स

रिपोर्ट के अनुसार टाटा ने इन स्टोर्स की स्पेस के लिए प्रीमियम मॉल्स और हाई स्ट्रीट्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। वहीं एपल का पहला कंपनी के स्वामित्व वाला फ्लैगशिप स्टोर भारत में मार्च तिमाही में मुंबई में लॉन्च किया जा सकता है।

एपल बढ़ा रहा प्रोडक्शन

कहा जा रहा है कि एपल भारत में बिक्री बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करने की योजना बना रहा है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल ने भारत में तीन उत्पादकों, विस्ट्रॉन, फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन को भी अगले दो वर्षों में अपने प्रोडक्शन को तीन गुना करने के लिए कहा है। एपल इसे हासिल करने के लिए मैनपावर और असेंबली लाइन जोड़ रहा है। प्रोडक्शन बढ़ने से भारत निर्मित आईफोन को निर्यात भी किया जा सकेगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.