LPG गैस सिलेंडर पर भी ले सकते हैं 50 लाख रुपए का बीमा, नहीं पता तो यहां मिलेगी सभी डिटेल्स, जानें क्या है क्लेम का प्रॉसेस!




आज कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसके पास LPG का कनेक्शन नहीं होगा। हर किसी के पास खाना बनाने के लिए गैस का कनेक्शन होता ही है। लेकिन कई सारे ऐसे कस्टमर्स हैं जिनको गैस कनेक्शन से जुड़े अपने अधिकारों के बारे में कुछ भी नहीं पता है। पर आपको एक उपभोक्ता होने के नाते गैसे कनेक्शन से जुड़े सभी अधिकारों के बारे में पता होना बेहद जरूरी है।

गैस कनेक्शन पर करा सकते हैं लाखों का बीमा

दरअसल LPG गैस कनेक्शन पर आपको 50 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है। इसे LPG इंश्योरेंस कवर कहा जाता है। ये गैंस सिलेंडर की वजह से होने वाले किसी भी तरह की दुर्घटना में होने वाले जान-माल के नुकसान को कवर करने के लिए दिया जाता है।

बता दें कि जैसे ही आप गैस का कनेक्शन लेते हैं, उसके साथ ही आप इस पॅालिसी के लिए इंश्योर्ड होते हैं, नया कनेक्शन लेते ही आपको यह इंश्योरेंस मिल जाता है।

एलपीजी पर गैस इंश्योरेंस पॉलिसी

आपको यह नहीं पता होगा लेकिन जब भी आप सिलेंडर खरीदते हैं तो उसी वक्त आपका LPG Insurance हो जाता है, वहीं आपको सिलेंडर खरीदते वक्त एक्सपायरी डेट का भी सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि ये इंश्योरेंस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट से ही लिंक होती है।

इसके अलावा अगर सिलेंडर फटने से किसी की मृत्यु होती है तो 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी क्लेम किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी भी तरह का कोई एक्सट्रा मंथली प्रीमियम नहीं भरनी होती है। अगर गैस सिलेंडर से हादसा होता है तो पीड़ित फैमिली के मेंबर इसके लिए क्लेम करने के पात्र हेते हैं।

क्लेम प्रोसेस

LPG सिलेंडर का इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए दुर्घटना होने के 30 दिनों के अंदर अपने डिस्ट्रीब्यूटर और पास के पुलिस स्टेशन को इसके बारे जानकारी दें। इसके लिए आपके पास FIR की कॉपी होनी चाहिए। वहीं मेडिकल की रसीद, हॉस्पिटल का बिल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डेथ सर्टिफिकेट भी जरूरी होता है। याद रखें जिसके नाम पर गैस सिलेंडर होता है राशि भी उसे ही दी जाती है। इस पॉलिसी के तहत किसी को नॉमिनी नहीं बनाया जाता है। साथ ही आपका 
सिलेंडर, उसका पाइप, चूल्हा और रेगुलेटर ISI मार्क होना चाहिए।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.