भारत में आदिवासी महिलाएं बनाएंगी IPhone, पुरी कर चुकी हैं ट्रेनिंग!



• Apple भारत में अपना सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने जा रही
• आदिवासी महिलाओं को मिलेगा प्लांट में रोजगार
• भारत में बड़े पैमाने पर सबसे अच्छे और टेक्निकल मोबाइल में से एक iPhone का प्रोडक्शन होगा

Apple दुनिया की सबसे बड़ी और मूल्यवान कंपनियों में से एक है। एब यह कंपनी भारत में अपना सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने वाली है। जिसके बाद भारत में और भी बड़े पैमाने पर सबसे अच्छे और टेक्निकल मोबाइल्स का प्रोडक्शन होगा। बता दें एक बिजनेस अखबार में छपी खबर के मुताबिक यह प्लांट कर्नाटक में खोली जाएगी। वहीं इस प्लांट की सबसे खास बात यह है कि यहां कर्नाटक की आदिवासी महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।

आदिवासी महिलाओं को iPhone बनाने की मिल चुकी है ट्रेनिंग

APPLE का यह प्लांट कर्नाटक के होसुर नामक जगह पर खोली जाएगी जो कि बेंगलुरू में है। केंद्रीय दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 नवंबर को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्लांट खुलने से करीब 60 हजार लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वाली छह हजार आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने की ट्रेनिंग मिली है। उन्होंने आगे कहा कि एप्पल का आईफोन अब भारत में बनेगा। इसका देश में सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु के पास होसुर में स्थापित हो रहा है। एक कारखाने में 60,000 लोगों को मिलेगा रोजगार।

आदिवासी महिलाओं को मिलेगा काम

हिंदी के एक बिजनेस अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री अश्निनी वैष्णव ने बताया कि इन 60,000 कर्मचारियों में से पहले 6,000 कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की आदिवासी महिलाएं हैं। आदिवासी महिलाओं बहनों को एप्पल आईफोन बनाने का प्रशिक्षण भी मिल चुका है। एप्पल ने आईफोन प्लांट शुरू करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ अनुबंध किया है, जिसका होसुर में एक प्लांट स्थापित किया जाएगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.