बुरे सपनों से बचाती है म्यूजिक थैरेपी, अच्छी नींद के लिए भी है कारगर!




भागदौड़ और बिजी लाइफ स्टाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है ऐसे में तनाव, नींद नहीं आना या फिर बुरे सपने की वजह से नींद का टूटना आम बात हो गई है। बुरे सपनों से कई बार लोग इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें अनिद्रा, चिंता और तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगर एक हफ्ते तक लगातार बुरे सपने आ रहे हैं तो यह एक चिंताजनक स्थिति हो सकती है। ये मन में वहम लाता है कि कुछ गलत हो रहा है। हाल ही में स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा में एक शोध के दौरान एक ऐसी म्यूजिक थेरेपी की खोज की गई है, जिससे बुरे सपने कम आते हैं। साथ ही ऐसे सपने बंद होने की संभावना भी 4 गुना तक बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।

संगीत से बुरे सपने का डर होगा गायब

रिसर्च कहती है कि रात में सोते समय संगीत सुनने से ये बुरे सपने अच्छे सपनों में बदल जाते हैं। इसके अलावा अच्छी नींद भी आती है। म्यूजिक नींद में लोगों के इमोशंस को कंट्रोल करती है। शोध में यह बात साबित हुई है कि थेरेपी से उन लोगों पर ज्यादा असर हुआ है, जिन्हें हफ्ते में कम से कम एक बार बुरे सपने जरूर आते हैं। इनसे निजात पाने के लिए लोग म्यूजिक थेरेपी के जरिए भावनात्मक रूप से मजबूत हो रहे हैं।

शोधकर्ताओं ने इसे इमेजरी रिहर्सल थेरेपी (IRT) कहा है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के अनुसार, अमेरिका के 4% से ज्यादा लोग इन दिनों बुरे सपनों से ग्रसित है, जो कि स्ट्रेस का साइन है। प्रमुख शोधकर्ताओं के अनुसार, यह बगैर किसी दवा के सबसे प्रभावी इलाज है। इससे चार गुना तक बुरे सपने कम हो जाते हैं।

एक दिन के अभ्यास से कम होंगे बुरे सपने

इमेजरी रिहर्सल थेरेपी में चार चरण शामिल हैं, जिन्हें एक दिन में पूरा किया जाएगा। लोगों को अपने बुरे सपनों के डिटेल को लिखने की नसीहत दी जा रही है। उन्हें बुरे सपनों को सकारात्मक तरीके से ट्रीट करने के लिए लिखने के लिए कहा जाता है, ताकि इससे सुखद और सशक्त रास्ता मिल सके।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.