PM Modi ने शुरू की मिशन लाइफस्टाइल, जानें जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला कैसे करेगा यह मिशन!



HIGHLIGHTS

• PM Modi ने शुरू की मिशन लाइफस्टाइल
• गुजरात से हुई जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करने वाली इस अभियान की शुरूआत
• गुजरात से शुरू हुआ नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में काम- PM Modi

PM Modi ने गुजरात दौरे पर भारत के बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान की शुरूआत की है। प्रधानमंत्री ने केवड़िया से मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एन्वायर्नमेंट) का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी साथ थे। मिशन लाइफ को शुरू करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करने के लिए दुनियाभर को एकसाथ होने की आवश्यक्ता है। मिशन लाइफ हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित कर रहा है। हम अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें और इससे पर्यावरण पर पड़ने वाले गलत प्रभावों और खतरों को रोकें।

अभियान को शुरू करते हुए पीएम ने कहा- “अभियान की शुरुआत गुजरात से हो रही है क्योंकि गुजरात देश के उन राज्यों में से एक है, जिसने सबसे पहले नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में काम करना शुरू किया था।”

Also Watch: catch the rain 

‘लाइफ मिशन’ के बारे में

दो चीजों से मिलकर बना है LiFE मिशन

पहला- लाइफस्टाइल और दूसरा एन्वॉयर्नमेंट।


इस मिशन को लागू करने का सीधा लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के असर को कम करना है। इस मिशन को पूरा करने के लिए तीन नियम बनाए गए हैं-रिड्यूज, रीयूज व रिसायकल। सरल शब्दों में समझें तो बेवजह की चीजों को रिड्यूज करना। दोबारा उपोयग के लायक चीजों का इस्तेमाल करना और कचरा कम करने के लिए रिसायकल करना।

‘लाइफ मिशन’ काम कैसे करेगा?

मिशन लाइफ ठीक से काम करेगा तब ही हमारी प्रकृति को कम नुकसान होगा। इसके लिए लोगों को प्राकृतिक चीजों से जुड़ने व अपने पर्यावरण को समझने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। जलवायु परिवर्तन के असर को रोककर ही हम बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.