POSITIVITY: खुश रहना देता है योजनाओं को पूरा करने की प्रेरणा, जानें खुशी को लेकर क्या कहते है रिसर्चर्स



हर कोई एक बेहतर और सिस्टोमेटिक लाइफ जीना चाहता है। पर कई बार ऐसा होता है कि हम योजनाएं तो कई बनाते हैं पर उन्हें पूरा करने में अक्सर कुछ कमी रह ही जाती है। किसी-किसी के साथ तो यह भी परेशानी हो जाती है कि वह योजनाओं को कागज से असल जिंदगी तक उतार ही नहीं पाते हैं। ऐसे में क्या करें। दरअसल आपको सिर्फ और सिर्फ खुश रहना है। खुश रहकर आप अपनी एनर्जी को बूस्ट करने के साथ-साथ आत्मशक्ति को भी केंद्रित करते हैं। इन दोनों ही स्थितियों में आपका दृढ़निश्चय भी मजबूती से काम करता है। खुश रहने से मुश्किल से मुश्किल काम भी बोझ नहीं लगता। कुछ अच्छा करने की योजना बनाना, उसकी ज़िम्मेदारी लेना और कुछ अच्छा होने का इंतज़ार करना दिल को सुकून पहुंचाता है। ऐसा हम नहीं खुशी पर शोध करने वाले लोग कह रहे हैं।

क्या कहते हैं मनोविज्ञानी?

अध्ययन से यह पता चला है कि जब आप घर के रंग-रोगन, साफ़-सफ़ाई, सजावट और त्योहार को मनाने की योजना बनाते हैं और उनका बेसब्री इंतज़ार करते हैं तो आप काम के वक्त थकते नहीं हैं। आपको अंदर से एक ऊर्जा मिलती है। बस आको टू डू लिस्ट में बनाई गई योजनाओं के लिए भी ऐसे ही उत्साही रहें। अध्ययनसे पता चलता है कि कुछ अच्छा होने की उम्मीद, अच्छा होने के पूर्वानुमान, अच्छी योजनाओं को साकार करने की कोशिश और ख़ास अवसरों का इंतज़ार करने से तनाव खत्म होता है।  योजना बनाने से प्रेरणा लें और काम पर लग जाएं

कहीं घूमने जाना हो, फिल्म देखने जाना हो या किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होना हो तो मन में एक अलग ही तरह की उमंग रहती है। उससे मिलने वाली खुशियों के बारे में सोचकर ही मन उत्साह से भर जाता है यानी कि कुछ समय के लिए आप सारी उलझन, चिंताओं और समस्याओं को भूलकर योजना बनाने की तरफ ध्यान देते हैं। इस पर शोध कर रहे साइंटिस्ट का कहना है ‘आने वाले समय में अच्छी चीज़ों की कल्पना करने पर हमें सुख का अनुभव होता है। ऐसे में मुश्किल से मुश्किल कामों को जब भी करने उससे होने वाले फायदे के बारे में जरूर सोचे इससे आप प्रेरित होंगे। इसके अलावा भी आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं।

– खुद को टारगेट दें और तय समय-सीमा को चैलेंज के तौर पर लें, इसे गेम्स की तरह भी अपना सकते हैं।

– योजनाओं के लिए रंग-बिरंगे कागज, या डायरी का उपयोग करें, ये जिंदगी में भी रंग भरने का काम करेंगे।

– याद रखें आप सफल तब ही होंगे जब आप खुश होंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.