Women Asia Cup 2022 में भारत को मिली जीत, मेघना बनीं प्लेयर ऑफ द मैच



Women Asia Cup 2022: विमेंस एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराने वाली टीम इंडिया ने जबरदस्त गेम से मलेशिया को हरा दिया। बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत ने मलेशिया को 30 रन से मात दी। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

जवाब में मलेशिया ने 5.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 30 रन ही बनाए थे। तभी बारिश हो गई और इसके बाद खेलना संभव नहीं हो सका। तब डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को विजेता घोषित किया गया।

मेघना- शेफाली की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मेघना सिंह और शेफाली वर्मा ने अच्छी ओपनिंग दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई। ओपनर मेघना ने 69 रनों की पारी अपने नाम की। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्के की बदौलत अपना अर्धशतक 38 गेंदों में पूरा किया। शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 46 जोड़े, वहीं ऋच घोष ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

182 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मलेशिया की शुरुआत खराब थी। मलेशिया ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया। ओपनर विनिफ्रेड दुरासिंघम चौथे गेंद पर ही पवेलियन लौट गईं। वहीं मलेशिया का दूसरा विकेट 6 रन पर गिरा। वान जूलिया 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं। जब बारिश की वजह से 5.2 ओवर में खेल बंद किया गया, तब मलेशिया का स्कोर 2 विकेट पर 16 ही था। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 1 और राजेश्वरी गायकवाड ने 1-1 विकेट झटके।

भारत की दूसरी जीत

भारत की लगातार दूसरी जीत है। एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 41 रन से मात दी थी। 7 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान के साथ खेलेगी। भारतीय टीम अभी पॉइंट टेबल में टॉप पर काबिज है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.