Global Innovation Index 2022 में भारत ने मारी छलांग, 40वें नंबर पर कैसे पहुंचा भारत देखें पूरी रिपोर्ट!



Global Innovation Index 2022: ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत ने अपनी जगह 40वें नंबर पर बनाई है, जो कि साल 2015 में 81वें नंबर पर था। Global Innovation Index 2022 इंडेक्स से यह भी पता चलता है कि स्टार्टअप के लिए भारत में बेहतर माहौल तैयार हुआ है। साथ ही इनोवेशन को बढ़ावा देने में भारत लगातार सुधार दर्ज कर रहा है। इससे पहले जारी हुई विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की पिछली रिपोर्ट में वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) में भारत ने दो पायदान की बढ़ोत्तरी दर्ज की थी। 2021 में भारत 46वें नंबर पर था।

Global Innovation Index में भारत कर रहा लगातार सुधार

संगठन के अनुसार, भारत की रैंकिंग 2015 के बाद से ही तेज रफ्तार से बढ़ी है और यह आगे भी गति में ही रहेगी। 2015 में जहां भारत का जीआईआई 81 था, वहीं 2022 में यह 40वें नंबर पर आ गया है। यह सुधार स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकारी व निजी संगठनों की ओर से रिसर्च पर लगातार काम करने से आया है।

संगठन ने यह भी दावा किया है कि Global Innovation Index 2022 की इस रिपोर्ट से दुनियाभर के देशों की सरकारों को अपने यहां नवाचार बढ़ाने में मदद होगी। इसका मूल उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों एवं बदलावों में शामिल करना है। जीआईआई ( GII) की रिपोर्ट को देशों की सरकारें अपनी नीतियों को सुधारने का जरिया मानती हैं, जो मौजूदा स्थिति में बदलाव करने में सहायता करता है।

Global Innovation Index 2022 में भारत की इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘भारत में अभी जैसा नवोन्मेष हो रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ था।’’

Global Innovation Index 2022 की रैंकिंग में स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर है। उसके बाद अमेरिका, स्वीडन, ब्रिटन और नीदरलैंड का क्रम है। चीन सूची में 11वें नंबर पर काबिज है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.