Time100 Next: देखें कौन हैं दुनिया के उभरते सितारों की इस लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय



Time100 Next: टाइम मैगजीन ने जाने माने इंडस्ट्रीयलिस्ट मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट में शामिल किया है। उनका चुनाव लीडर्स कैटेगरी में हुआ है। आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन ने यह कहा है कि “वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है।“

लिस्ट में शामिल अकेले भारतीय

आकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय हैं। दुनिया के उभरते सितारे आकाश अंबानी के बारे टाइम मैगजीन यह राय रखती है कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही आकाश अंबानी को जियो के बोर्ड में जगह मिली थी। और इसी साल जून में भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो की कमान उन्हें मिली थी। 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली रिलायंस जियो को संभालने की जिम्मेदारी अब चेयरमैन आकाश अंबानी के हाथों में है।

TIME100 Next लिस्ट

टाइम मैगजीन हर साल TIME100 Next की लिस्ट को प्रकाशित करता है। इस लिस्ट में देश दुनिया के साथ ही उद्योग जगत के 100 उभरते सितारों को भी जगह दी जाती है। 2022 की TIME100 लिस्ट में संगीतकारों के साथ-साथ पेशेवर चिकित्सक, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स और टॉप सीईओ को भी रखा गया है।

5जी रोलआउट में आकाश अंबानी की भूमिका

रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की देख-रेख में हो रहा है। कंपनी की यह योजना दीवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मैट्रों में 5जी लॉन्च करने के लिए है। अकेली जियो ही है जिसने 700 MHz स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा और यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी ट्रू 5G चलने वाला है। अमेरिका और यूरोप में 5जी के लिए 700 MHz बैंड को प्रीमियम बैंड कहा जाता है। इस लिहाज से 5जी के मामले में जियो को बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल हो रही है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.