Cheetah: भारत को मिले नए सदस्य, जानें क्या है इनकी खासियत!


Cheetah: हाल ही में भारत में नए सदस्यों का आगमन हुआ है। इनका आना किसी ऐतिहासिक क्षणों से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं नामिबिया (Namibia) से भारत आने वाले चीतों की, जो अब भारत का अभिन्न हिस्सा हैं। इन चीतों (Cheetah) को भारत के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया है। ये चीते (Cheetah) अब भारत की शोभा बढ़ाएंगे।

बता दें कभी चीतों का घर रहे भारत (India) में आजादी के समय पूरी तरह से चीता (Cheetah) विलुप्त हो गए थे। देश के आखिरी तीन चीतों (Cheetah) का शिकार मध्य प्रदेश के कोरिया रियासत के महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने 1947 में किया था। उस दिन के बाद से भारत में कभी भी चीते (Cheetah) दिखाई नहीं दिए। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (Bombay Natural History Society) में इसकी फोटो रखी गई है। अब 75 साल बाद आठ चीतों (Cheetah) को नामीबिया से भारत लाया गया है।

Cheetah जो नामिबिया से भारत लाए गए हैं

भारत में पहली बार चीतों (Cheetah) को फ्लाइट से लाया गया है। नामिबिया की राजधानी विंडहोक से इन चीतों को ग्लावलियर लाया गया, जहां चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से कूनों नेशनल पार्क (Coon National Park) लाया गया। दक्षिण अफ्रीका से 5 मादा और 3 नर चीते भारत आए हैं। जिनकी तस्वीर भी सामने आ गई है। चीतों की उम्र ढाई से साढ़े पांच साल की है। इन आठ चीतों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। इनकी चीतों की उम्र साढ़े चार साल, एक की उम्र दो साल, एक की ढाई साल और एक की उम्र तीन से चार साल के बीच बतायी जा रही है। एक चीते की उम्र 12 साल भी बताई गई है।

खास है चीता (Cheetah)

• चीता (Cheetah) हर सेकेंड में चार छलांग लगाता है।

• इनकी अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे की हो सकती है।

• सबसे तेज रफ्तार के दौरान चीता (Cheetah) 23 फीट, करीब सात मीटर लंबी छलांग लगा सकता है।

• चीते (Cheetah) की रिकॉर्ड रफ्तार अधिकतम एक मिनट के लिए होती है।

• यह अपनी फुल स्पीड से 300 से 450 मीटर दूर तक दौड़ लगा सकता है।

• बाघ, शेर, तेंदुए और जगुआर की तुलना में चीते का सिर काफी छोटा होता है।

• छोटा सिर होने से तेज रफ्तार के दौरान उसके सिर से टकराने वाली हवा का प्रतिरोध काफी कम होती है।

• चीते (Cheetah) की खोपड़ी पतली हड्डियों की बनी होती है।

• इससे उसके सिर का वजन भी कम होता है। जिसके चलते चीता आसानी से दौड़ लगा सकता है।

• 1973 में हावर्ड में एक रिसर्च के अनुसार, आमतौर पर चीते के शरीर का तामपमान 38 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन रफ्तार पकड़ते ही उसके शरीर का तापमान5 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है।

• चीते (Cheetah) की आंख सीधी दिशा में होती है। इसकी वजह से वह कई मील दूर तक आसानी से देख लेता है।

• तेज आंख की वजह से चीते को अंदाजा हो जाता है कि उसका शिकार कितनी दूरी पर है।

• चीते (Cheetah) की आंखों में इमेज स्टेबिलाइजेशन सिस्टम होता है। इसकी वजह से वह तेज रफ्तार में दौड़ते वक्त भी अपने शिकार पर फोकस रखता है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.