EV in India: जल्द लॉच होगी भारत की सबसे सस्ती कार, देखें डिटेल्स!


EV in India: टाटा ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Cheapest Electric Car) टाटा टियागो EV (Tata Tiago EV) की लॉन्चिंग डेट से सस्पेंस हटा दिया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को 28 सिंतबर को लॉन्च करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि यह देश की सबसे सस्ती कार भी होगी। टाटा टियागो देश की एंट्री लेवल ICE हैचबैक कार है। ऐसा ही इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी हो सकता है। माना जा रहा है कि इसमें टाटा टिगोर EV के जैसा पावरट्रेन मिलेगा। अब तक इससे जुड़ी जितनी भी जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इसकी कीमत 10 लाख रुपए से कम होगी। ऐसे में जो भी लोग अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने का इंतजार कर रहे हैं उनका सपना 28 सितंबर को पूरा हो जाएगा।

2018 ऑटो एक्सपो में दिखी थी पहली बार

टाटा टियागो EV को पहली झलक ऑटो एक्सपो 2018 में दिखाई दी थी। वहीं, इसके 2020 तक भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद भी की जा रही थी, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की डेट को टाल दिया था। हालांकि, टाटा नेक्सन EV, नेक्सन मैक्स EV और टिगोर EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। अब टियागो EV भी लॉन्चिंग की तैयारी में है। कंपनी ने ऑफिशियली इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। ना ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी की तरफ से किसी तरह की कोई डिटेल सामने आई है।

310Km तक रेंज की उम्मीद

टियागो EV में 26kWh की बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आने की उम्मीद की जा रही है जो 74 bhp की पावर और 170 Nm का टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। टियागो EV में बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 310Km तक की रेंज दे सकता है। इतना ही नहीं, टाटा मोटर्स टियागो इलेक्ट्रिक लाने के बाद अल्ट्रोज का भी ईवी मॉडल भी लॉन्च 
हो सकती है। बाजार में नेक्सन EV को अच्छी सफलता मिलने के बाद कंपनी अपनी दूसरी कारों को ईवी सेगमेंट में लॉन्च करने को लेकर पूरी प्लानिंग हो चुकी है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.