G-20: एक साल में 200 ले ज्यादा मीटिंग्स करेगा भारत, खास है वजह!



G-20: भारत की अध्यक्षता में सितंबर 2023 तक 200 से ज्यादा मीटिंग्स होने वाले हैं। जिसकी वजह है, भारत का G-20 समिट को लीड करना। जिसमें समिट के अलावा कई मीटिंग 1 दिसंबर 2022 से 31 नवंबर 2023 के बीच आयोजित होंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार G-20 की लीडर समिट 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता के दौरान सालभर में देशों के अलग-अलग मंत्रालय के वर्किंग ग्रुप नियमित तौर पर मीटिंग में शामिल होते रहेंगे।

भारत का फोकस LiFE पर

G-20 के लिए किए जा रहे इस मीटिंग में भारत अपनी अध्यक्षता में LiFE (लाइफस्टाइल फॉर एनवायर्नमेंट) यानी कि पर्यावरण से जुड़ी जीवन शैली पर फोकस करने वाला है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण और अलग-अलग क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, कल्चर, टूरिज्म और कॉमर्स में टेक्नोलॉजी का डेवलपमेंट भी भारत की प्राइमरी लिस्ट में शामिल है।

G20 में भारत की अध्यक्षता है महत्वपूर्ण

G20 में अध्यक्षता करने वाला देश कुछ गेस्ट देशों और IO (इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन) को आमंत्रित करता है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे G20 समिट के लिए 9 गेस्ट देश और 3 इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन शामिल होंगे। जिनमें शामिल इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन (UN, IMF, वर्ल्ड बैंक, WHO, WTO, ILO, FSB और OECD) और रीजनल ऑर्गेनाइजेशन (AU, AUDA-NEPAD और ASEAN) के अध्यक्षों को भी भारत आमंत्रित करेगा।

भारत के 9 गेस्ट देशों में इनमें बांग्लादेश, इजिप्ट, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और UAE जैसे देश शामिल हैं। साथ ही गेस्ट IO के रूप में ISA (इंटरनेशनल सोलर अलायंस), CDRI (कोएलिशन फॉर डिजास्टर रिजिलियंट इन्फ्रास्ट्रक्चर) और ADB (एशियाई डेवलपमेंट बैंक) को भी इन्वाइट रहेंगे।

ट्रोइका में इंडोनेशिया और ब्राजील होंगे साथ

G20 में हर साल एक ट्रोइका बनाया जाता है। जिसमें 3 देश साथ होते हैं। वर्तमान, पिछली और आने वाली G-20 समिट की अध्यक्षता वाले देश इस ट्रोइका का हिस्सा बनते हैं। इस साल भारत, इटली और इंडोनेशिया का ट्रोइका बना है। वहीं अगले साल भारत अपनी अध्यक्षता में इंडोनेशिया और ब्राजील के साथ यह ग्रुप शेयर करेगा। यह पहली बार होगा जब एक ट्रोइका में उभरती हुई इकोनॉमी के तीन डेवलपिंग देश शामिल हो रहे हैं।

G20 के पास ग्लोबल GDP का 85 फीसदी

G-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मुख्य संगठन है, क्योंकि इसके सदस्य देशों के पास दुनिया की GDP का 85 फीसदी भाग है। इसमें दुनिया का 75% इंटरनेशनल व्यापार (Trade) भी शामिल है। इन देशों में दुनिया की दो तिहाई जनसंख्या निवास करती है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.