iPhone: टाटा बनेगी आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी!



HIGHLIGHTS

• टाटा बनाएगा आईफोन
• ताइवानी सप्लायर विस्ट्रॉन कॉर्प के साथ चल रही है बातचीत
• डील फाइनल होने पर टाटा बनेगी iPhone बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी

iPhone: भारतीय ग्रुप टाटा ग्रुप भारत में एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जॉइंट वेंचर के निर्माण को लेकर एपल इंक के ताइवानी सप्लायर विस्ट्रॉन कॉर्प के साथ बातचीत कर रही है। ये जॉइंट वेंचर भारत में आईफोन (iPhone)असेंबल करने का काम करेगा। इसके जरिए टाटा टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग में एक ताकत बन सकता है। अगर यह डील सफल होती है, तो टाटा आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी। फिलहाल भारत और चीन में विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन आईफोन असेंबल करती है।

मीडिया रिपोर्ट्स ये कहती हैं, कि अगर भारतीय कंपनी आईफोन बनाना शुरू कर देती है तो इस डील के माध्यम से भारत चीन को कड़ी टक्कर देगा। चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में डॉमिनेंस, कोविड लॉकडाउन और अमेरिका के साथ राजनीतिक तनावों ने खतरे में डाल दिया है। बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के समय चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए एपल आईफोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए सिर्फ चीन पर डिपेंड नहीं रहना चाह रहा है।भारत के लिए यह स्थिति सकारात्मक साबित हो सकती है।

डील का स्ट्रक्चर और डिटेल्स जैसे कि शेयर होल्डिंग को फाइनल रूप देना बाकी है। इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि आईफोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए विस्ट्रॉन के इंडिया ऑपरेशन में टाटा इक्विटी खरीद सकती है या कंपनियां एक नया असेंबली प्लांट भी बना सकती है। इसके लिए यह दोनों चीजें भी एक्जीक्यूट हो सकती है। एपल उन क्षेत्रों में स्थानीय कंपनियों के साथ काम करने के लिए पहचान रखता है जो मैन्युफैक्चरिंग बेस स्थापित करता है।

मैन्युफैक्चरिंग को 5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य

नए वेंचर का लक्ष्य भारत में विस्ट्रॉन के निर्मित आईफोन की संख्या को पांच गुना तक बड़ा करना है। अगर यह पार्टनरशिप होती है तो केवल आईफोन मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं होगी। स्मार्टफोन से भी आगे इस मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस को ले जाया जा सकता है।

विस्ट्रॉन को मिलेगा मजबूत पार्टनर

टाटा ग्रुप का ज्यादातर बिजनेस सॉफ्टवेयर, स्टील और कार जैसे सेक्टर में है। लेकिन टाटा ने साउथ इंडिया में आईफोन के चेचिस के कॉम्पोनेंट का निर्माण शुरू कर स्मार्टफोन सप्लाई चेन में शुरुआती कदम उठा दिए हैं। और घाटे से जूझ रहे विस्ट्रॉन के भारतीय व्यवसाय को टाटा का साथ एक मजबूत लोकल पार्टनर मिल सकता है। विस्ट्रॉन ने साल 2017 में भारत में आईफोन बनाना शुरू किया था। वर्तमान में कर्नाटक में अपने प्लांट में आईफोन्स को असेंबल करती है कंपनी ताइपे में स्थित है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.