Starbucks CEO: जानें कौन हैं लक्ष्मण नरसिम्हन जिन्हें स्टा्रबक्स ने बनाया है CEO!



Laxman Narasimhan Starbucks New CEO: अमेरिका की दिग्गज कॉफी कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन (Laxman Narasimhan) को अपना नया सीईओ (CEO) नियुक्त किया है। नरसिम्हन स्टारबक्स के वर्तमान सीईओ (CEO) हॉवर्ड शुल्त्स की जगह लेंगे। लक्ष्मण नरसिम्हन 1 अक्टूबर 2022 से स्टारबक्स की कमान संभालेंगे।

स्टारबक्स बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन ने बताया कि- स्टारबक्स के बोर्ड ने नरसिम्हन की सहायता के लिए शुल्त्स को अप्रैल 2023 तक अंतरिम सीईओ बनाया है। द वॉल स्ट्रीय जर्नल के अनुसार नरसिम्हन सीईओ की भूमिका को ग्रहण करेंगे और एक अप्रैल को कंपनी के बोर्ड में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि पांच दशक पुरानी स्टारबक्स कंपनी के दुनिया भर में 34,000 स्टोर्स हैं।

कई बड़ी कंपनियों में सीईओ रह चुके, 55 वर्षीय लक्ष्मण नरसिम्हन ने इससे पहले इन्फामिल बेबी, ब्रिटेन स्थित रेकिट बेंकिजर ग्रुप पीएलसी, लिसोल और एनफैमिल बेबी फॉर्मूला के सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दी है।

इसके अलावा वह पेप्सिको में ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर के तौर पर भी उन्होंने काम किया है। 1993 से 2012 तक नरसिम्हन ने मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म McKinsey में काम किया और 2012 में उन्होंने पेप्सिको ज्वाइन किया था। 

यहां वे चीफ कर्मशियल ऑफिसर के पद पर रहे। उन्होंने कंपनी के लैटिन अमेरिका, यूरोप और सब-सहारा अफ्रीका ऑपरेशन के सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दी है।

नरसिम्हन परामर्श फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में सीनियर पार्टनर के रूप में काम किया है, जहां उन्होंने अमेरिका, एशिया और भारत में उपभोक्ता, रिटेल और टेक्नोलॉजी पर बेहतरीन काम किया है। 2019 में वो रेकिट बेंकिजर ग्रुप पीएलसी के सीईओ बने। नरसिम्हन ने सार्वजनिक क्षेत्र में विशेष रूप से स्किल बिल्डिंग और शिक्षा के क्षेत्रों में प्रोजेक्ट को लीड किया है। वो अमेरिकन नॉन-प्रॉफिट फॉरेन पॉलिसी एसोसिएशन और ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के एक थिंक टैंक के फेलो भी हैं।

पुणे से पूरी की मैकेनिकल इंजीनियरिंग

लक्ष्मण नरसिम्हन ने पुणे विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और इंटरनेशनल स्टडीज में एमए और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से बिजनेस में एमबीए पूरा किया है।

10 करोड़ से ज्यादा का वेतन

लक्ष्मण नरसिम्हन को ग्लोबल कंज्यूमर ब्रांडों का नेतृत्व करने का लगभग 30 वर्षों का एक्सपीरियंस है। स्टारबक्स में उनको बतौर सीईओ करीब 10 करोड़ 37 लाख 36 हजार 750 रुपए सालाना वेतन दिया जाएगा। वहीं, उनके स्टारबक्स से जुड़ने पर कंपनी की चेयरमैन मेलोडी हॉब्सन ने कहा, कंपनी का मानना है कि हमें अपने अगले सीईओ के रूप में एक असाधारण व्यक्ति मिला रहा है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.