5G: गूगल और जियो मिलकर लॉच कर रहे हैं सस्ता 5G फोन!



5G: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 5G सर्विस को लॉच करने की घोषणा की है। कंपनी ने यह घोषणा अपनी 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग में की है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि, जियो 5G सर्विस को इस साल दिवाली तक लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल देश के मेट्रो शहरों में इसे पेश किया जाएगा। अगले साल यानि कि 2023 तक इसे पूरे देश में पेश कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है, वह 5G जियो फोन भी लॉच करेगी। कंपनी इसे गूगल के साथ पार्टनरशिप करके तैयार कर रही है। जियो 5G फोन कब तक लॉन्च होगा, इसकी कीमत क्या होगी और फीचर क्या होंगे इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

5G का सबसे सस्ता ऑप्शन

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है, कि जियो फोन 5G को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर फोन की एक्सपेक्टेड प्राइस की बात करें तो यह 10 से लेकर 12 हजार रुपए तक हो सकती है। 5G सेगमेंट में जियो फोन 5G का सबसे सस्ता ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि, इस फोन की कीमत 2,500 रुपए से भी कम हो सकती है। हालांकि, इस बात पर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि 2,500 का यह अमाउंट जियो फोन 5G फोन के लिए डाउन पेमेंट भी हो सकता है। इस फोन के साथ बंडल्ड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स की भी सुविधा मिल सकती है।

जियो फोन 5G फोन के एक्सपेक्टेड फीचर्स

जियो फोन 5G में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले हो सकता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1600 x 720 के बीच हो सकता है।

यह फोन स्नैपड्रैगन 480 5G SoC से युक्त है। इसमें 4GB की रैम मिल रही है। इसमें 32GB की स्टोरेज दी जा रही है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी हो सकता है।

इस फोन का पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया जा सकता है।

सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

जियो फोन 5G में वही OS दिए जाने की उम्मीद है जो कि जियो एंड्रॉयड फोन में है। इस OS को गूगल के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.